- भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए कीवी टीम का हुआ ऐलान
- ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने खुद को बताया अनुपलब्ध
- कानपुर और मुंबई में खेले जाएंगे दोनों टेस्ट
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) को टीम इंडिया (Indian Team) के साथ भारतीय दौरे पर तीन मैचों की T20I सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए बीते कल ब्लैक कैप्स ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इन खिलाड़ियों में टीम के 32 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और 35 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) का नाम नदारद रहा. दरअसल ये दोनों खिलाड़ी बायो बबल में काफी लंबे वक्त से समय गुजर रहे हैं. वहीं भारतीय दौरे पर भी बायो बबल में ज्यादा समय की संभावना को देखते हुए इन्होने आगामी दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की भारतीय दौरे पर टेस्ट श्रृंखला के दौरान 31 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) अनुवाई करेंगे. विलियमसन की देखरेख में कीवी टीम ने हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा भारतीय दौरे के लिए टॉम लाथम (Tom Latham) को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी 31 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) के कंधो पर प्रमुख रूप से रहेगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
IND vs SCO: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs स्कॉटलैंड मैच का लाइव प्रसारण
बता दें भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच T20I मैच से सीरीज की शुरुआत होगी. T20I सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर, दूसरा 19 नवंबर को रांची और तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.
T20I सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच कानपुर और दूसरा तीन नवंबर से सात नवंबर के बीच मुंबई में खेला जाएगा. टेस्ट मुकाबले सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे.
T20 WC: एडम जंपा की हैट्रिक गेंद पर छूटा कैच, इमोशनल होकर बोले- यह मेरी hat-trick ball थी..' Video
न्यूजीलैंड द्वारा टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, काइल जैमिसन, टॉम लाथम (उपकप्तान), हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, विल सोमरविले, टिम साउदी, रॉस टेलर, विल यंग और नील वैगनर.
अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं