- आज 22वां जन्मदिन मना रहे हैं उमरान मलिक
- आरसीबी के खिलाफ की थी घातक गेंदबाजी
- इंडिया ए के साथ मौजूदा समय में अफ्रीका दौरे पर
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) में अपने तेजतर्रार गेंदबाजी से सबको चौंकाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं. मलिक का जन्म आज ही के दिन यानी 22 नवंबर साल 1999 में जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) स्थित श्रीनगर (Srinagar) शहर में हुआ था. मलिक ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में हैदराबाद के लिए कुल तीन मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने अपनी तेजी से विपक्षी बल्लेबाजों के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
युआ तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ अपना डेब्यू मुकाबला खेला था. उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 151.03 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर विपक्षी बल्लेबाजों के चेहरे पर पसीना ला दिए थे. वहीं दूसरे मुकाबले में वह अपनी तेजी से सीनियर क्रिकेट प्लेयर्स के भी होश उड़ाते नजर आए थे. मलिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के खिलाफ करीब 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थीं. भले ही 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज को अपने शुरूआती मुकाबलों में ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने अपनी तेजी से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया था. युवा खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 21 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया की जीत पर झूमा सोशल मीडिया, लोगों ने कहा- आरंभ है प्रचण्ड...
आईपीएल 2021 में उनके इसी तेजी को देखते हुए आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) में उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया के साथ संयुक्त अरब अमीरात में रोका गया था. इसके अलावा वह मौजूदा समय में इंडिया ए के साथ अफ्रीका दौरे पर हैं.
बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक एक लिस्ट ए मैच खेलते हुए एक पारी में एक सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा आठ T20 मैच खेलते हुए आठ पारियों में 24.8 की एवरेज से 11 विकेट चटकाए हैं.
गजब! गोली की रफ्तार से आ रही गेंद को सोढ़ी ने एक हाथ से लपका, लोग हुए अवाक, देखें Video
वहीं बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक तीन मैच खेलते हुए तीन पारियों में 48.0 की एवरेज से दो विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन खर्च कर एक विकेट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं