रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी मैच में हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस तरह खबरें पहले ही चलने लगी थी कि ईडन गार्डन में रोहित शर्मा आखिरी मैच में जरूर जीतेंगे क्योंकि ये मैदान रोहित शर्मा के लिए बेहद ही खास रहा है. ईडन गार्डन (Eden Gardens) में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड देखकर शायद आप भी कह देंगे कि ये मैदान सच में रोहित के लिए बेहद खास है.
Ee Bidda Idi @ImRo45 adda ..
— ???????????????????????????? (@Alwayz_Irfan) November 21, 2021
56(31) #INDVsNZ pic.twitter.com/669foNdZQy
रोहित की इस मैदान पर सुनहरी यादें
रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर साल 2008 में डेब्यू किया था. रोहित की पहली टीम (Deccan Chargers)डेक्कन चार्जर हैदराबाद थी. हालांकि रोहित पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से जीता था. पहला आईपीएल शतक, साल 2013 में इन्होंने कोलकाता के मैदान पर ही लगाया था.
इसी मैदान पर रोहित को पहली बार मुबंई इंडियंस की कप्तानी मिली थी और उसी साल मुंबई इंडियंस को इन्होंने विजेता भी बनाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
INDvsNz : 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, क्रिस गेल तीसरे नंबर पर
ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू इसी मैदान पर
हर खिलाड़ी का सपना होता है भारत के लिए टेस्ट मैचों में खेलना और जिस मैदान पर किसी भी खिलाड़ी का डेब्यू होता उसे वो मैदान हमेशा याद रहता है. रोहित के लिए भी ईडन गार्डन की यादें कुछ ऐसी ही हैं. उन्होंने साल 2013 में भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया. भारत के लिए रोहित ने इसी मैच में पहली पारी में 177 रन बनाए थे. भारत ने ये मैच एक पारी और 51रनों से जीता था.
पावर-प्ले के 'बादशाह' हैं रोहित शर्मा, यकीन नहीं, तो इस आंकड़े को देख लें
दोहरा शतक इसी मैदान पर
रोहित को ईडन गार्डन पर बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है. विराट कोहली की कप्तानी में रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. भारत ने ये मैच 153 रनों से जीता था. इसी मैदान पर इसके बाद साल 2015 में एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. इस मैदान पर रोहित शर्मा अभी तक इस मैदान पर 71 की औसत से 569 वनडे रन बना चुके हैं. वहीं अगर टी20 की बात करें तो 47 की औसत से वे 466 रन बना चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं