Glenn Maxwell record: ग्लेन मैक्सवेल के 48 गेंद में नाबाद 104 रन की मदद से आस्ट्रेलिया (IND vs AUS 3rd T20I) ने बेहद रोमांचक तीसरे टी20 मैच में मंगलवार को भारत को आखिरी गेंद पर पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में वापसी कर ली. तीसरे टी-20 में जहां ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जमाया तो वहीं दूसरी ओर मैक्सवेल ने एक बार फिर तूफानी पारी खेलकर भारत से जीत छीन ली. मैक्सवेल ने अपनी तूफानी शतकीय पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाने का कमाल किया. यही नहीं जब आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 4 गेंद पर 16 रनों की दरकार थी, उस समय मैक्सवेल ने धमाका किया और 6 -4- 4 -4 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी.
यह भी पढ़ें: '"220 रन का बचाव करने के लिए गेंदबाजों को.." ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कहां हुई गलती
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि अपनी शतकीय पारी के दौरान मैक्सवेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर मैक्सवेल ने बाबर आजम (Babar Azam) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
टी-20 इंटरनेशनल में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल ने अबतक 3 शतक लगा दिए हैं. वहीं, इस मामले में बाबर आजम ने 2 शतक अबतक अपने करियर में लगाने में सफलता पाई है. वहीं, मुहम्मद वसीम ने भी सफल लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में 2 शतक अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में लगाने में सफलता हासिल की है.
मैच में मैक्सवेल ने 47 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया. टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगाया गया यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. Josh Inglis ने भी टी-20 इंटरनेशनल में 47 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है. इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में एरोन फिंच ने साल 2013 में 47 गेंद पर शतक लगाने का कमाल कर दिखाया था.
बता दें कि मैक्सवेल का टी-20 इंटरनेशनल में यह चौथा शतक है. ऐसा कर मैक्सवेल ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. रोहित ने भी टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाने में सफल रहे हैं. अब मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं