- गौतम गंभीर ने पूर्व कोच रवि शास्त्री पर साधा निशाना
- राहुल द्रविड़ की जमकर की सराहना
- 2011 वर्ल्ड कप के दिन याद दिलाए
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) में भारतीय अभियान के समाप्त होने के साथ ही रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का भी भारतीय टीम के साथ सफर समाप्त हो चूका है. शास्त्री और कोहली की जुगलबंदी में भारतीय टीम ने नई बुलंदियों को छुआ. पूर्व कोच के कार्यकाल में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट की नंबर वन टीम बनने का गौरव भी प्राप्त किया. इसके अलावा टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में जाकर विजयश्री हासिल की. लेकिन भारतीय कोच को हमेशा अफसोस रहेगा कि उनके कार्यकाल में टीम कभी आईसीसी का बड़ा खिताब जीतने में नाकामयाब रही.
रवि शास्त्री के कोच पद से रिटायरमेंट लेने के बाद राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय टीम का अगला कोच बनाया गया है. द्रविड़ की देखरेख में भारतीय टीम ने अपना पहला सीरीज T20 इंटरनेशनल सीरीज के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इस दौरान भारतीय धुरंधरों ने कीवी टीम को 3-0 से परास्त करते हुए इस सीरीज को अपने नाम किया. कीवी टीम के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत के बाद मौजूदा भारतीय कोच भी खुश नजर आए. वहीं भारतीय दिग्गज भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से गदगद नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अश्विन का किया गुणगान
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एवं मौजूदा समय में बीजेपी (BJP) के नेता गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पूर्व कोच रवि शास्त्री और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के बीच तुलना की है. उन्होंने इन दोनों दिग्गजों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं रवि शास्त्री के कार्यकाल में नहीं खेला, लेकिन मुझे थोड़ा अजीब लगा जब आप अच्छा कर रहे होते हैं तो आप अपनी प्रशंसा खुद नहीं करते. दूसरे लोग करें तो ठीक है. जब हमने साल 2011 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था तो हमें कहना नहीं पड़ा था कि हम देश या दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम या खिलाड़ी हैं.'
केएल राहुल के साथ इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल हुए हर्षल पटेल
उन्होंने आगे कहा, 'आपने ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की यह बड़ी उपलब्धि है, आप इंग्लैंड में जीते क्योंकि आपने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन अपनी तारीफ आप दूसरों को करने दीजिए. आप राहुल द्रविड़ के मुंह से ऐसी बातें कभी नहीं सुनेंगे.' पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा मौजूदा कोच का सबसे बड़ा मकसद यही होगा कि क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ी एक अच्छा इंसान भी बनें.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं