- राहुल द्रविड़ ने भारतीय खिलाड़ियों को दी सलाह
- कहा- हमें अपने पांव जमीन पर रखने होंगे
- द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अपनी नयी भूमिका में शानदार शुरुआत करने पर रविवार को यहां खुशी जताई लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह भी दी. भारत ने रविवार को तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 73 रन से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. द्रविड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह वास्तव में बहुत अच्छी श्रृंखला रही. प्रत्येक ने श्रृंखला के शुरू से अच्छा योगदान दिया. शानदार शुरुआत करके अच्छा लग रहा है लेकिन हम यथार्थवादी हैं और हमें अपने पांव जमीन पर रखने की जरूरत है.''
उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप फाइनल के बाद छह दिन के अंदर तीन मैच खेलना आसान नहीं था. हमें अपने पांव जमीन पर रखकर नई सीख लेकर आगे बढ़ना होगा.'' द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखे जिन्होंने टीम में कई विकल्प मुहैया करा दिए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल के साथ इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल हुए हर्षल पटेल
भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी. यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं.''
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं