- रोहित शर्मा ने अश्विन का किया गुणगान
- वह किसी भी कप्तान के लिए हमेशा आक्रामक विकल्प होते हैं
- रोहित ने अश्विन को बताया बेहतरीन गेंदबाज
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बीच के ओवरों में जब टीम को विकेटों की जरूरत होती है तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हमेशा आक्रामक विकल्प होते हैं. T20 में नव नियुक्त कप्तान रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत में टीम की गेंदबाजी को सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू करार दिया. इस महीने के शुरू में T20 विश्व कप में चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी करने वाले 35 वर्षीय अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था तथा बीच के ओवरों में रन पर अंकुश लगाने के साथ विकेट भी हासिल किए.
रोहित ने तीसरे T20 में 73 रनों से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह किसी भी कप्तान के लिए हमेशा आक्रामक विकल्प होते हैं. जब आपके पास उन जैसा गेंदबाज टीम में होता है तो इससे आपको बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने का मौका मिलता है और हम जानते हैं कि यह चरण कितना महत्वपूर्ण होता है.'' उन्होंने कहा, ‘‘दुबई में खेलने के बाद से ही उन्होंने शानदार वापसी की है. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और हम सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं.'' रोहित ने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों से उन्होंने टेस्ट मैचों में खुद को साबित किया है और यहां तक कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनका रिकार्ड बुरा नहीं है. उन्होंने दुबई और यहां दो मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे उनकी योग्यता का पता चलता है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली खिताबी सफलता से भारतीय दिग्गज हुए खुश, पोस्ट कर कहा...
अश्विन ने जयपुर में चार ओवर में 23 रन देकर दो और रांची में 19 रन देकर एक विकेट लिया था. अक्षर पटेल के साथ मिलकर उन्होंने बीच के ओवरों में रन प्रवाह रोका था.
रोहित ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि बीच के ओवरों में आपको रन गति पर अंकुश लगाने और विकेट हासिल करने की जरूरत पड़ती है और अश्विन ने अक्षर के साथ मिलकर हमारे लिए ऐसा किया. ये दोनों बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के विकल्प है. इसलिए एक कप्तान के लिए उन जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी अच्छे विकल्प मुहैया कराती हैं.''
रोहित से पूछा गया कि राहुल द्रविड़ और उन्होंने T20 विश्व कप के लचर प्रदर्शन के बाद टीम को कैसे जीत की राह पर लौटाया, उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम के अंदर स्वस्थ माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे स्वच्छंद होकर खेल सकें.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जो पहली बैठक हुई थी तो हमने प्रत्येक खिलाड़ी को यह स्पष्ट रूप से बता दिया था कि अगर आप टीम के लिए कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.'' रोहित ने कहा, ‘‘यह कप्तान और कोच का काम है कि वे खिलाड़ियों को बतायें कि वे क्या समझते हैं और आप टीम के लिए क्या करने की कोशिश कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है. आपके पास कई विकल्प होते हैं और इसलिए काम आसान नहीं होता. आप हर किसी को टीम में फिट करने की कोशिश करते हैं लेकिन केवल 11 ही खेल सकते हैं इसलिए यह आसान नहीं है.'' भारत ने तीसरे T20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 184 रन बनाए और फिर न्यूजीलैंड को 111 रन पर आउट कर दिया. रोहित ने कहा, ‘‘गेंदबाजी इस श्रृंखला में हमारे लिए सबसे सकारात्मक पक्ष रहा. हमने पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड की विस्फोटक शुरुआत के बाद वास्तव में अच्छी वापसी की. न्यूजीलैंड की मजबूत टीम को 160 रन के करीब रोकना वास्तव में सराहनीय है.''
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं