- हर्षल पटेल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
- भारत के लिए T20I क्रिकेट में हिट विकेट होने वाले बनें दूसरे खिलाड़ी
- पटेल से पहले T20I क्रिकेट में हिट विकेट हो चूके हैं केएल राहुल
भारत (India) बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के बीच खेले गए तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला का तीसरा मुकाबला बीते कल कोलकाता (Kolkata) स्थित ऐतिहासक क्रिकेट ग्राउंड ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कीवी टीम को 73 रनों से परास्त करते हुए इस सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमाया.
दूसरे एवं तीसरे T20 मुकाबले में मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए 31 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया. पहले पहल तो वह दोनों मुकाबलों में अपने उम्दा गेंदबाजी से हिट रहे, वहीं जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वह यहां भी छा गए. पटेल ने देश के लिए कल अहम मौकों पर 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#IndVsNZ A very strange dismissal as #HarshalPatel is out hit the wicket! 2nd Indian after #KLRahul to be out in this manner. Harshal was standing very far back in his crease. pic.twitter.com/jctmbfafDD
— SportsTalk (@rajeshworld) November 21, 2021
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली खिताबी सफलता से भारतीय दिग्गज हुए खुश, पोस्ट कर कहा...
पटेल ने कल के मुकाबले में 11 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक शानदार छक्का निकला. मैच के दौरान वह जिस तरीके से आउट हुए वह भी काफी दिलचस्प रहा. दरअसल कल के मुकाबले में उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की एक गेंद को पीछे हटकर ऑफ साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई.
इस बीच देखा गया कि जब वह शॉट खेलने का प्रयास कर थे उस दौरान वह क्रीज के काफी भीतर चले गए थे, जिसकी वजह से उनका बैट स्टंप से टकरा गया. नतीजन उन्हें हिट विकेट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.
इसके साथ ही पटेल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. दरअसल उनसे पहले भारतीय टीम के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिट विकेट होकर पवेलियन लौटने का शर्मनाक रिकॉर्ड केवल केएल राहुल के नाम दर्ज था. वह साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे थे. वहीं कल के मुकाबले में कुछ उसी तरह आउट होकर पटेल भी उनके साथ इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं