Cricket Funny Video: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसा ही एक नजारा सीपीएल (CPL 2021) में देखने को मिला. दरअसल सेंट किट्स और गुयाना वॉरियर्स (St Kitts and Nevis Patriots vs Guyana Amazon Warriors) के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान के अंदर एक मुर्गा घुस आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीपीएल के 8वें मैच में यह नजारा सेंट किट्स की पारी के दौरान देखने को मिला. सेंट किट्स की पारी के 10वें ओवर के खत्म होने के बाद कैमरामैन की नजर मुर्गे पर पड़ी.
IPL 2021: आरसीबी को झटका, वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल के दूसरे फेज से बाहर, अब ऐसी होगी कोहली की टीम
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मैदान पर मुर्गे को देखकर कमेंटेटर और खिलाड़़ी भी हैरान रह गए. कैमरामैन मुर्गे की हरकत को अपने कैमरे में कैद करता रहा. वीडियो में मुर्गा मैदान पर शान से चलता दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
Pitch invader #SKNPvGAW #CPL21 #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport pic.twitter.com/UzG1HO5dgR
— CPL T20 (@CPL) August 29, 2021
बात करें मैच की तो सेंट किट्स की टीम यह मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही. गुयाना वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए गुयाना की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बनाए जिसमें मोहम्मद हफीज ने 70 रन की पारी खेली. इसके अलावा हेटमायर ने 52 रन बनाए. लेकिन गुयाना की टीम लक्ष्य की रक्षा करने में असफल रही.
अमेरिका में उन्मुक्त चंद के बल्ले ने मचाया कोहराम, हुई चौके-छक्के की बरसात, Video शेयर कर दिखाई झलक
सेंट किट्स की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को 19.2 ओवर्स में हासिल कर लिया, सेंट किट्स की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) मे 34 गेंद पर 59 पन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. कप्तान ब्रावो ने 22 रन की पारी खेली.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं