भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) 19 सिंतबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे में उनकी उंगली की लगी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस परीक्षण में नाकाम रहे. आईपीएल में वाशिंगटन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore ) की तरफ से खेलते हैं। वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे लेकिन अभ्यास के तौर पर काउंटी मैच खेलते समय उनकी उंगली चोटिल हो गयी और फिर वह स्वदेश लौट आये थे. यह 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज काउंटी टीम की तरफ से खेला था और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गये थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरसीबी ने बयान में कहा, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह बंगाल क्रिकेटर आकाश दीप को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि वाशिंगटन ने कुछ दिन पहले बेंगलुरू में एनसीए में फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया था लेकिन वह इसमें असफल रहे थे. इससे उनका टी20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है जो आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा.
ANNOUNCEMENT
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 30, 2021
Washington Sundar has been ruled out of the remainder of #IPL2021 as he hasn't fully recovered from his finger injury. Akash Deep, a state cricketer from Bengal who until now was a net bowler with RCB, has been named as Washi's replacement. #PlayBold pic.twitter.com/azaMgkaDZp
बता दें कि आईपीएल के दूसरे दौर के लिए टीम में कई बदलाव भी हुए हैं. आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ दिया था, उनके स्थान पर टीम ने क्रिकेट डायरेक्टर न्यूजीलैंड के माइक हेसन को हेड कोच बना दिया है.
अमेरिका में उन्मुक्त चंद के बल्ले ने मचाया कोहराम, हुई चौके-छक्के की बरसात, Video शेयर कर दिखाई झलक
आरसीबी की टीम
विराट कोहली (कप्तान), अब डिविलियर्स, चहल, सिराज, देवदत्त जेमीसन, मैक्सवेल, हसरंगा, चमीरा, टिम डेविड, क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, हर्षल, एस अहमद, सैनी, सुयश, अजहरुद्दीन, पवन, सचिन बेबी, केएस भारत, रजत पाटीदार, आकाश दीप
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं