भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) को अलविदा कहने वाले अंडर 19 टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) अब अमेरिका टी-20 क्रिकेट (USA T20 Cricket) में धमाल मचा रहे हैं. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जितवाने कप्तान उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को छोड़कर अमेरिका में जाकर अपने क्रिकेट करियर के दूसरे दौर को शुरूआत किया है. हालांकि शुरूआत में अमेरिकन माइनर लीग (Minor League Cricket 2021) में उन्मुक्त कुछ कमाल नहीं कर पाए थे और अपने डेब्यू मैच में 0 रन पर आउट हुए थे लेकिन पिछले 2 मैच में भारत का यह खिलाड़ी जमकर रन बना रहा है. 28 अगस्त को हॉलीवुड मास्टर ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में उन्मुक्त ने धमाकेदार अर्धशतक जमाया और 54 गेंद पर 61 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े, हालांकि उनकी टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय क्रिकेटर ने अपने परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया है.
माइकल वॉन ने 25 साल पुरानी तस्वीर शेयर की, 11 साल के जो रूट को दिया था अवार्ड, अब कही यह बात
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि उन्मुक्त ने खुद ट्विटर पर अपने अर्धशतकीय पारी का वीडियो शेयर किया है. अपनी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर उन्मुक्त ने कैप्शन में लिखा, 'पूरे समय मेरा हाथ थामे रहने के लिए परमात्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं'. भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में वह गेंदबाजों पर जमकर रन बरसा रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी में हर शॉट की झलक दिखाई दे रही है जिसके लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज जाना जाता है.
भले ही भारतीय क्रिकेट में उन्हें खुद को साबित करने का ज्यादा चांस नहीं मिला लेकिन भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि अमेरिका में उन्मुक्त अपने करियर के दूसरे दौर में सफल रहेंगे और खुद को साबित भी कर पाएंगे.
Gud going dear....keep it up...follwing ur journey from 2012 ...best of luck
— sourav choudhary (@Er_sourav47) August 29, 2021
अमेरिकन माइनर लीग के इससे पहले वाले मैच में भी उन्मुक्त ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. 22 अगस्त को गोल्डन स्टेट ग्रिजलीज़ को खेले गए मैच में उन्मुक्त ने 57 गेंद पर 56 रन की पारी खेली थी जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उन्मुक्त ने अबतक माइनल क्रिकेट लीग में 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 138 रन बनाए हैं.
Sincere gratitude to the almighty for holding my hand throughout. #Gratitude #halfcentury@MiLCricket @usacricket @Sling @Toyota pic.twitter.com/YneCVd2EMG
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) August 29, 2021
अमेरिका में अपने करियर की शुरूआत में दो अर्धशतक जमाकर खुद के लिए अच्छा संकेत दे दिया है. अब देखना है कि आने वाले समय में अमेरिका में उन्मुक्त अपनी बल्लेबाजी से बड़े कारनामा कर पाते हैं या नहीं. फैन्स को भी उनसे बड़े कारनामें की उम्मीद है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं