विज्ञापन

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को फिर जेल जाना होगा,सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार का फैसला पलटा

डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को फिर जेल जाना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार का फैसला पलटा. हालांकि, कोर्ट ने पूर्व सांसद को थोड़ी राहत भी दी है.

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को फिर जेल जाना होगा,सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार का फैसला पलटा
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
NDTV
नई दिल्ली:

गोपालगंज के तत्कालीन DM जी. कृष्णैया की 1994 में हुई मॉब लिंचिंग और हत्या के मामले में दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मोहन को समय पूर्व रिहाई का फैसला पलट दिया है. कोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए कानून और नैतिकता का पक्ष लेना जरूरी है. कोर्ट ने कहा कि वो मूकदर्शक बने नहीं रह सकती है. कोर्ट ने एक महीने के भीतर मोहन को सरेंडर करने का दिया आदेश. 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार का आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई के फैसले को पलटते हुए कहा कि रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते हुए अदालत का दायित्व है कि वह सक्रिय रूप से न्याय सुनिश्चित करे. कोर्ट ने कहा कि न्यायिक समीक्षा केवल निगरानी की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि मनमानी कार्रवाई के खिलाफ वैधानिकता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करने का सक्रिय माध्यम है. 

गोपालगंज जिलाधिकारी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की सजा में छूट की नई प्रक्रिया तभी शुरू हो सकेगी, जब वह एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करेंगे. शीर्ष अदालत ने कहा कि बिहार सरकार पूर्व सांसद आनंद मोहन की सजा में छूट के लिए स्वतंत्र, लेकिन उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mohan Bihar, Supreme Court, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com