हर्षल पटेल आईपीएल 2027 में गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे. उन्हें जीटी ने चार करोड़ रुपये की फीस में ट्रेड किया है. इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे. जहां एसआरएच की टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में आठ करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. हर्षल के जीटी के साथ जुड़ने से गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव और मजबूती मिलेगी.
आईपीएल का बयान
हर्षल पटेल के ट्रेड पर आईपीएल की तरफ से कहा गया है, 'दो बार के पर्पल कैप (टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज) विजेता हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद से सफल ट्रेड के बाद अब आईपीएल में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व करेंगे. सनराइजर्स ने आईपीएल की 2025 नीलामी में उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था. वह चार करोड़ रुपये में गुजरात से जुड़ेंगे.'

151 आईपीएल विकेट चटका चुके हैं हर्षल
हर्षल काफी अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. वह आईपीएल 2012 में पदार्पण करने के बाद से चार फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए 124 मैचों में 151 विकेट चटका चुके हैं.
पिछले कई वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए क्रमशः 2021 और 2024 टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी.
सनराइजर्स की तरफ से अपने पहले सत्र में 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 9.80 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए, लेकिन 2026 में उन्हें केवल पांच मैच खेलने का मौका मिला और वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. उन्होंने इस बीच प्रति ओवर 10.82 रन दिए. (भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- SRH को लगा तगड़ा झटका! ट्रेविस हेड ने IPL 2027 से नाम लिया वापस, वर्कलोड बनी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं