क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2027 से हटने का फैसला लिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को दे दी है. हेड का आईपीएल 2027 से हटना हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि पिछले कुछ सीजन से वह लगातार एसआरएच की तरफ से शिरकत रहे थे. उनके बाहर होने के बाद ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि आगामी सीजन में अब अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करता है.
ट्रेविस हेड का आईपीएल करियर
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में 2016 से खबर लिखे जाने तक कुल 53 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 52 पारियों में 32.41 की औसत से 1556 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल है. 102 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. आईपीएल में हेड का स्ट्राइक रेट से 170.06 का है.
हेड तीन सीजन से एसआरएच के साथ हैं. उन्हें 2024 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2024 सीजन में एसआरएच को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. जहां वे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए थे.
इसके बाद हेड को 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एसआरएच ने 14 करोड़ में रिटेन किया था. वह रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में से एक थे. हेड को आईपीएल से रिलीज करने की मंजूरी मिलने के बाद एसआरएच को यह रकम मिल जाएगी.
ट्रेविस हेड का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
वहीं बात करें ट्रेविस हेड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 53 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 51 पारियों में 28.40 की औसत से 1335 रन निकले हैं. जिसमें छह अर्धशतक शामिल है. 91 रनों की खेली गई पारी उनकी एक पारी में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
वहीं बात करें गेंदबाजी के बारे में तो उन्होंने चार पारियों में 56.00 की औसत से महज एक सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- आज होगा धोनी के भविष्य का फैसला! रिटेंशन लिस्ट में आया नाम तो खेलेंगे IPL 2027, नहीं तो खत्म होगा सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं