Who is Deepesh Devendran: तमिलनाडु प्रीमियर लीग T20 टूर्नामेंट में दीपेश देवेंद्रन ने 146 kmph की रफ्कतार से फेंकी गई गेंद सोशल मीडिया पर वायरल है. 18 साल के इस तेज गेंदबाज ने फरवरी में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के सफर के दौरान 140 kmph के आस-पास की रफ्तार की स्पीड हासिल कर अपनी काबिलियत दिखाई थी लेकिन अब TNPL में 146 KMPH की रफ्तार के साथ गेंद फेंककर इस गेंदबाज ने अपनी सफलता की ओर एक और कदम बढ़ाया है. कोच केबी अरुण कार्तिक की देखरेख में मदुरै पैंथर्स के लिए खेलते हुए, दीपेश ने अपनी जबरदस्त रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों में दहशत पैदा कर दी है. हालांकि, कभी-कभी उनकी कुछ गेंदें लेग साइड की लाइन भी पकड़ रही है जो एक चिंता का विषय है.
लगातार 140 KMPH की रफ्तार से कर रहे हैं गेंदबाजी
इस महीने की शुरुआत में डिंडीगुल में, दीपेश ने 146 kmph की रफ्तार की स्पीड से गेंदबाजी की थी. उन्होंने एक 'घातक इनस्विंगर गेंद फेंकी थी जिसने केरल के लिए 20 T20 मैच खेल चुके जाफर जमाल के स्टंप्स उड़ा दिए, जमाल को तो गेंद पर प्रतिक्रिया देने का मौका भी नहीं मिला था. दीपेश को टीम होटल लौटने के बाद ही पता चला कि उन्होंने 145 kmph की रफ्तार का आंकड़ा पार किया था.
रफ्तार में आई तेजी का श्रेय लगातार नेट्स पर मेहनत करना
दीपेश ने अपनी रफ्तार में हुई इस बढ़ोतरी का श्रेय ऑफ-सीजन के दौरान ज्यादा गेंदबाजी करने और अपने मेंटर व क्लब-साथी संदीप वॉरियर के साथ समय बिताने को दिया. संदीप शायद तमिलनाडु के इकलौते ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं जो लगातार 140 kmph की रफ्तारर से गेंदबाजी करने में महारथ हासिल कर चुके हैं.
आक्रामक रवैया से बल्लेबाज को फंसाते हैं
दीपेश का रवैया उनकी गेंदबाजी के दौरान आक्रामक रहता है जिससे बल्लेबाज उनपर हावी होने की कोशिश में गलती करते हैं और विकेट गंवा देते हैं. बल्लेबाजों के साथ लाइव मैच में बहस भी करते हैं जिससे बल्लेबाज अपनी एकाग्रता खो देता है और विकेट गंवा देता है. TNPL के दौरान उन्होंने कुछ विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न भी मनाया और महेश थीक्षाना की तरह 'एरो सेलिब्रेशन' भी किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
🚨 Deepesh Devendran: A New Speed Bowler is In The Town.
— Whistle Podu | CSK Central (@whistlepoduclub) August 7, 2026
- Can Bowl With 145+ kmph speed.
-Can Also Bowl Slower Balls. -Has a Very Good Control Over the Bowl. 👏
Can He Play in Yellow?🤔pic.twitter.com/vOMb8X28Fi
कौन है दीपेश देवेंद्रन
दीपेश देवेंद्रन भारत के सबसे होनहार युवा तेज गेंदबाजों में से एक हैं. तमिलनाडु के इस तेज गेंदबाज ने भारत के सफल ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अभियान में अहम भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थी. अपनी जबरदस्त रफ्तार और उछाल पैदा करने की क्षमता के लिए मशहूर दीपेश तेजी से भारतीय क्रिकेट में एक ऐसे गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं जिन्हें भविष्य का सितारा माना जा रहा है.
18 साल के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 में भी सबका ध्यान खींचा, जहां उन्होंने 146 kmph की शानदार रफ़्तार से गेंदबाज़ी की, जिससे वह देश के सबसे तेज युवा गेंदबाज़ों में से एक बन गए हैं. मदुरै पैंथर्स के लिए खेलते हुए, उन्होंने लगातार 140 kmph से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और अपनी रफ्तार और कंट्रोल से फैन्स को प्रभावित किया है.
दीपेश के करियर की शुरुआत एज-ग्रुप क्रिकेट से हुई, वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और बाद में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का सफल अंडर-19 दौरा भी किया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की अपनी क्षमता दिखाई.
पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर
क्रिकेट उनके परिवार में रचा-बसा है, उनके पिता, वासुदेवन देवेंद्रन, तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे और एक तेज गेंदबाज के तौर पर दीपेश के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है. अपनी रफ्तार से दीपेश ने TNPL में लोकप्रियता हासिल की है जिसके कारण, उन्हें भारतीय क्रिकेट में भविष्य में बड़े मौकों के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं