IAS अनन्या दास ने UPSC सिविल सेवा एग्जाम के पहले ही प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी. जिसके साथ ही ओडिशा की स्टेट टॉपर बनी थी. मई 1992 में पश्चिम बंगाल में जन्मीं IAS अनन्या दास अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में अधिक रहती हैं. IAS अनन्या दास उसी बैच की अधिकारी हैं जिसमें टॉपर टीना डाबी थीं. अपनी बैच टॉपर टीना डाबी की तरह ही उनको भी तलाक के दर्द से गुजरना पड़ा था. IAS अनन्या दास ने IAS मोहम्मद अब्दुल अख्तर से शादी की थी. यहां तक की शादी के बाद अपना कैडर भी बदल लिया था और ओडिशा कैडर कर लिया. दरअसल UPSC CSE पास करने के बाद अनन्या दास को गुजरात कैडर मिला था. हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और शादी के कुछ ही समय बाद उनका तलाक हो गया.
चंचल राणा से रचाई दोबारा शादी
कुछ समय बाद अनन्या दास इस दर्द से उभरी और जिंदगी को दूसरा मौका दिया. अनन्या दास की दोस्ती IAS अधिकारी चंचल राणा से हुई. चंचल राणा के साथ ये दोस्ती जल्द ही प्यार और शादी के रिश्ते में बदल गई. अनन्या दास ने 2023 में 2014 बैच के IAS अधिकारी चंचल राणा से शादी की. अब दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं. चंचल राणा का भी तलाक हुआ था. उन्होंने IAS स्वधा देव सिंह से शादी की. लेकिन शादी के कुछ समय बाद उन्होंने तलाक ले लिया था.
कौन हैं IAS चंचल राणा
IAS चंचल राणा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं. NIT सिलचर के छात्र रहे हैं. साल 2014 बैच के IAS अधिकारी चंचल राणा ने UPSC CSE में शानदार प्रर्दशन करते हुए AIR 7 हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं