विज्ञापन

26.11 KM का माइलेज, कीमत 6.48 लाख रुपये से शुरू, 7 सीटर वाली बेस्ट फैमली कार

भारत में 7-सीटर CNG कार खरीदने का प्लान है? जानें Nissan Gravite, Maruti Suzuki Ertiga, Toyota Rumion और Renault Triber की कीमत और माइलेज.

26.11 KM का माइलेज, कीमत 6.48 लाख रुपये से शुरू, 7 सीटर वाली बेस्ट फैमली कार

Best 7 Seater Car: अगर आप बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं और साथ ही पेट्रोल का खर्च कम रखना चाहते हैं, तो CNG वाली MPV एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं. इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion के साथ Nissan Gravite और Renault Triber जैसे विकल्प भी मौजूद हैं. अच्छी बात है कि इन कार के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. 

Nissan Gravite: 24 km/kg तक माइलेज

Nissan Gravite सस्ती 7-सीटर कारों की कैटेगरी में नया ऑप्शन है. इसका सबसे खास पहलू ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप है. कंपनी के अनुसार, इससे कार के अंदर जगह का बेहतर इस्तेमाल होता है. कंपनी का दावा है कि CNG पर 24 km/kg तक का माइलेज मिल सकता है. ट्विन-सिलेंडर सेटअप की वजह से तीसरी रो के यात्रियों के लिए भी उपयोगी जगह बचाने में मदद मिलती है. 7-सीटर खरीदने वालों के लिए यह एक अहम बात है.

Gravite में आगे और पीछे कैमरे वाला ड्यूल डैशकैम, 20.32 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17.78 सेमी का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और TPMS मिलता है. इसमें 6 एयरबैग भी दिए गए हैं. Nissan Gravite की कीमत 6.48 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान देने वाली है. Gravite के लिए बताया गया CNG किट थर्ड पार्टी की ओर से लगाया जाता है. इसलिए CNG किट की वारंटी और उससे जुड़ी शर्तें किट उपलब्ध कराने वाली कंपनी के नियमों के अनुसार होंगी.

Maruti Suzuki Ertiga: सबसे जाना-पहचाना ऑप्शन

Latest and Breaking News on NDTV

Maruti Suzuki Ertiga भारत की 7-सीटर MPV कैटेगरी में लंबे समय से पॉपुलर ऑप्शन है. इसमें बड़ी केबिन, आजमाया हुआ इंजन और परिवार के हिसाब से उपयोगी फीचर्स मिलते हैं. Ertiga में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 75.8 kW की अधिकतम ताकत और 139 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. कार HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं. ऑटोमैटिक वैरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर दिए गए हैं. चढ़ाई वाली सड़क पर कार को कंट्रोल करने के लिए Hill Hold Assist भी मिलता है.
CNG वैरिएंट की कीमत करीब 10.85 लाख रुपये से 11.95 लाख रुपये तक है.

Toyota Rumion: 26.11 km/kg तक माइलेज

Toyota Rumion उन खरीदारों के लिए एक और 7-सीटर MPV है, जो ज्यादा जगह के साथ CNG का फायदा चाहते हैं. इसमें 1.5 लीटर का K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे Toyota की NeoDrive और E-CNG तकनीक के साथ पेश किया गया है. CNG वैरिएंट को लेकर दावा किया गया माइलेज 26.11 km/kg तक है. इस वजह से Rumion इस सूची में ज्यादा माइलेज देने वाले विकल्पों में शामिल है. MPV में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसे रोजाना शहर में चलाने के साथ लंबी फैमिली यात्रा के लिए भी उपयोगी बनाया गया है. Toyota Rumion CNG की कीमत करीब 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

Renault Triber: 7-सीटर में किफायती विकल्प

Renault Triber भी उन खरीदारों के लिए विकल्प है, जिन्हें कम कीमत में 7-सीटर कार चाहिए और CNG का विकल्प भी चाहते हैं.
इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS की ताकत और 96 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है, जो खासकर शहर में ड्राइविंग को आसान बनाता है. Renault Triber CNG की कीमत करीब 7.41 लाख रुपये से शुरू होती है.
इसकी खास बात यह है कि Renault के नेटवर्क के जरिए सरकारी मंजूरी वाला CNG किट उपलब्ध कराया जाता है.

कंपनी CNG पर करीब 20 km/kg के माइलेज का दावा करती है. CNG किट पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की मानक वारंटी मिलती है. जो भी सीमा पहले पूरी होती है, उसी के आधार पर वारंटी लागू होगी.

हालांकि, खरीदने से पहले केवल माइलेज देखना सही नहीं होगा. CNG किट किस तरह की है, उसकी वारंटी क्या है, तीसरी Row में कितनी जगह मिलती है और आपके शहर में सर्विस नेटवर्क कैसा है, इन चीजों को भी जरूर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Tata की कारों पर ऑफर की बरसात, Tiago से Punch तक पर डिस्काउंट, 3.5 लाख तक का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cars, 7 Seater, 7 Seater Car On Road Price India, 7 Seater Cars Under 10 Lakh, Cars & Utility Vehicles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com