विज्ञापन

Dividend Stocks: ऑयल इंडिया निवेशकों को देने जा रही फाइनल डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Oil India Dividend Record Date: महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने Q1 में 253% के बंपर मुनाफे के बाद 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड के लिए 4 सितंबर की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है.

Dividend Stocks: ऑयल इंडिया निवेशकों को देने जा रही फाइनल डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट
PSU Stocks Dividends: ऑयल इंडिया का निवेशकों को बड़ा तोहफा.

Oil India Final Dividend 2026: अगर आप शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं या आपके पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनी के शेयर (PSU  Stocks Dividend) शामिल हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India Dividend) ने अपने निवेशकों को फाइनल डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट अनाउंस कर दिया है.कंपनी के इस फैसले से उन निवेशकों को सीधा फायदा मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे.

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा फायदा?

ऑयल इंडिया ने शेयरहोल्डर्स  के लिए शुक्रवार, 4 सितंबर को रिकॉर्ड डेट (Oil India Dividend Record Date) घोषित किया है. कंपनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है.17 सितंबर को होने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में इस डिविडेंड के पेमेंट पर अंतिम मंजूरी ली जाएगी. मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर  एलिजिबल शेयर होल्डर्स के बैंक खाते में यह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

AGM में मंजूरी मिलने के बाद वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का कुल डिविडेंड ₹11.50 प्रति शेयर हो जाएगा.

Q1 नतीजों में Oil India धमाकेदार प्रदर्शन, मुनाफा 253% बढ़ा

डिविडेंड के साथ-साथ कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के  नतीजे भी जारी कर दिए हैं, जो काफी शानदार रहे हैं.पहली तिमाही में कंपनी( Oil India Q1 Results)  का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 253% बढ़कर ₹2,870 करोड़ पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹813 करोड़ था.

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 58% बढ़कर ₹7,958 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹5,012 करोड़ था.

लॉन्ग टर्म में ऑयल इंडिया के शेयर ने दिया 325% का बंपर रिटर्न

बीते दिन नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बीच एनएसई (NSE) पर ऑयल इंडिया का शेयर मामूली 1% की गिरावट के साथ ₹474.85 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं आज यह शेयर 0.42% गिरकर 472.85 पर ट्रेड कर रहा है.

हालांकि, अगर लॉन्ग टर्म रिटर्न की बात करें तो  1 साल में 15% से ज्यादा का का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयर में  325.29% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है.

ऐसे में अगर आप इस फाइनल डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 4 सितंबर की रिकॉर्ड डेट से पहले आपके पोर्टफोलियो में ऑयल इंडिया का शेयर शामिल होनी चाहिए.
 

ये भी पढ़ें-  HDFC Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी LIC, RBI से मिली मंजूरी के बाद उछले शेयर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Psu Stocks Dividends, Dividend Stocks, Oil India Dividend, PSU Dividend Stocks, Psu Dividend Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com