विज्ञापन

FAQs: क्या अंजीर वेज है या नॉन वेज, अंजीर खाने के फायदे?

अंजीर खाने के क्या फायदे हैं? एक दिन में कितना अंजीर खाना चाहिए? इसकी तासीर कैसी होती है? अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

FAQs: क्या अंजीर वेज है या नॉन वेज, अंजीर खाने के फायदे?
अंजीर खाने से क्या होता है?
NDTV

अंजीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, ये शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मदद करते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में अंजीर को लेकर कई सवाल आते हैं, जैसे

अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए? अंजीर वेज है या नॉन-वेज? अंजीर की तासीर कैसी होती है?

अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए है. अंजीर से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब यहां पढ़ें.

अंजीर वेज है या नॉनवेज है?

अंजीर के परागण की प्रक्रिया में मादा फिग वास्प (एक प्रकार की ततैया) फल के अंदर मौजूद छोटे छेद से प्रवेश करती है. इस दौरान उसके पंख टूट जाते हैं और वह बाहर नहीं निकल पाती, वह अंदर अंडे देती है और बाद में उसकी मृत्यु हो जाती है. अंडों से नर और मादा वास्प निकलते हैं, जिसके कारण कुछ लोग मानते हैं कि अंजीर के अंदर कीड़े होते हैं और इसका क्रंची टेक्सचर उन्हीं की वजह से आता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार अंजीर का क्रंचीपन कीड़ों की वजह से नहीं, बल्कि उसके अंदर मौजूद छोटे-छोटे बीजों के कारण होता है. इसलिए अंजीर खाने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

अंजीर खाने के फायदे?

  1. अंजीर एक लो कैलोरी फूड है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है. 
  2. अंजीर खाने से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है. अस्थमा के मरीज इसे दूध के साथ खा सकते हैं. 
  3. इसमें विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 
  4. अंजीर में पाए जाने वाले गुण पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं. 
  5. अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
  6. अंजीर में फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में मददगार हो सकता है.

100 ग्राम अंजीर के पोषक तत्व

carehospitals के मुताबिक 100 ग्राम अंजीर में,

ऊर्जा249 किलो कैलोरी (सूखा) | 74 किलो कैलोरी
फैट0.9 ग्राम (सूखा) | 0.3 ग्राम (ताजा)
कार्बोहाइड्रेट63.9 ग्राम (सूखा) | 19 ग्राम (ताजा)
फाइबर9.8 ग्राम (सूखा) | 2.9 ग्राम (ताजा)
कैल्शियम162 मिलीग्राम (सूखा) | 35 मिलीग्राम (ताजा)
प्रोटीन3.3 ग्राम (सूखा) | 0.75 ग्राम (ताजा)
आयरन2.0 मिलीग्राम (सूखा)
पोटैशियम680 मिलीग्राम (सूखा) | 232 मिलीग्राम (ताजा)
मैग्नीशियम68 मिलीग्राम (सूखा)

अंजीर की तासीर कैसी होती है?

अंजीर की तासीर गर्म होती है. इसलिए इसे सर्दियों में खाना फायदेमंद माना जा सकता है, अगर आप इसका सेवन गर्मियों में कर रहे हैं, तो इसे सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर माना जा सकता है.

एक दिन में कितने अंजीर खा सकते हैं?

रोजाना 2 से 4 सूखे अंजीर खाना पर्याप्त माना जा सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं, तो पेट में जलन या गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए?

  • अंजीर में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए, तो इससे पेट में गैस, पेट फूलना और दर्द हो सकता है.
  • अंजीर में ऑक्सालेट नामक तत्व पाया जाता है. जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या है. उनके लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है.
  • कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण खुजली, सूजन, या पेट में दर्द जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं.
  • सूखे अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. खाने के बाद मुंह साफ न करने पर यह दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • अंजीर में सोरालेन्स नाम का एक तत्व पाया जाता है।
  • कुछ लोगों की त्वचा इस वजह से धूप के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, यानी धूप लगते ही स्किन में जलन या रैश हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: अंडा या पनीर? हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए दोनों में कौन है बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjeer, Anjeer Benefits, Figs Benefits, Anjeer Ki Taseer Kya Hoti Hai, Anjeer Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com