यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 में रॉटरडैम डॉकर्स की ओर से खेल रहे 42 साल के फाफ डु प्लेसिस ने 17वें मैच में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के खिलाफ 47 गेंद पर 60 रन की पारी खेली, अपनी पारी में फाफ डु प्लेसिस ने 2 चौके और 4 छक्के लगाने का कमाल किया. भले ही इस मैच को एम्स्टर्डम फ्लेम्स की टीम 8 विकेट से जीत गई लेकिन फाफ डु प्लेसिस ने 60 रन की पारी मे एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, टी-20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दुनिय के 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं .
FAF DU PLESSIS IN ETPL 2026:
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 6, 2026
- 83(55).*
- 4(3).*
- 4(7).
- 79(51).
- 21(19).
- 60(47).
He has been in ETPL 2026.🫡🌟#ETPL | #Cricket pic.twitter.com/su7ga0tUXt
422 पारियों में 1,133 चौके लगाकर, फाफ ने क्रिस गेल (1,132) और रोहित शर्मा (1,131) को पीछे छोड़ दिया है और टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वालों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए हैं. बता दें कि क्रिस गेल ने 455 पारी में टी-20 में 1132 चौके लगाए हैं, वहीं, भारत के रोहित शर्मा ने 459 पारी में 1131 चौके लगाने का कमाल दर्ज है.
टी-20 में सबसे ज्यादा चौका
- जेम्स विंस- 486 पारी में 1579 चौका
- एलेक्स हेल्स- 530 पारी में 1564 चौका
- डेविड वॉर्नर- 438 पारी में 1464 चौका
- जोस बटलर- 495 पारी में 1351 चौका
- बाबर आजम- 346 पारी में 1305 चौका
- विराट कोहली- 413 पारी में 1283 चौका
- क्विंटन डी कॉक- 445 पारी में 1275 चौका
- जेसन रॉय- 437 पारी में 1251 चौका
- फाफ डुप्लेसिस- 422 पारी में 1133 चौका
- क्रिस गेल- 455 पारी में 1132 चौका
इसके अलावा फाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मालमे में बाबर आजम से आगे निकल गए हैं बाबर ने अबतक टी20 में 12493 रन बनाए हैं. वहीं अब फाफ के नाम 12524 रन दर्ज हो गए हैं. टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डुप्लेसी 12वें नंबर पर हैं और पहले नंबर पर इस समय पोलार्ड हैं, पोलार्ड ने टी-20 में 14989 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें- 92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के सामने चमके वैभव सूर्यवंशी, सिराज पर बरसाए रन, क्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं