विज्ञापन

कार के इंजन में कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर! बोनट खोलते ही उड़े होश, देखें रेस्क्यू Video

Python Viral Video: मुंबई के दहिसर इलाके में एक अजगर कार की बोनट में छुपकर बैठा हुआ था, जब बोनट खोलकर देखा तो अजगर को देखकर सब हैरान हो गए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार के बोनट में छुपा बैठा था अजगर
मुंबई:

सोचिए अगर आप अपनी कार का बोनट खोले और उसमें आपको अजगर बैठा हुआ दिखे तो आप हैरान रह जाएंगे. मुंबई के दहिसर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. कांदरपाड़ा स्थित बापू बागवे रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी इमारत के परिसर में खड़ी कार के बोनट के अंदर एक 7 फीट लंबा अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था. जिसे देखकर सब हैरान रह गए. तुरंत सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया, जिसने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा, लेकिन अजगर इतना लंबा था कि उसे आसानी से काबू करना मुश्किल था. अजगर के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

दहिसर का है वीडियो 

घटना दहिसर फ्लाईओवर के पास स्थित महेश्वरी बिल्डिंग की है. शनिवार दोपहर को स्थानीय निवासी सन्नी कांबले की बहन की कार परिसर में पार्क थी. तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक विशालकाय सांप को धीरे-धीरे रेंगते हुए कार के निचले हिस्से से बोनट के अंदर जाते हुए देख लिया. जैसे ही लोगों को भनक लगी कि गाड़ी के अंदर कोई मामूली सांप नहीं बल्कि एक भारी-भरकम अजगर छिपा है, वैसे ही पूरी बिल्डिंग में डर और कौतूहल का माहौल बन गया. कार के मालिक को तुरंत इसकी जानकारी दी गई और बिना वक्त गंवाए स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम से संपर्क साधा गया. 

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा अजगर 

रेस्क्यू एक्सपर्ट समीर गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे, जब कार का बोनट खोला गया, तो सामने हैरान करने वाला नजारा था. अजगर कार के इंजन के पुर्जों के बीच बेहद मजबूती से कुंडली मारकर फंस चुका था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक्सपर्ट रेस्क्यूअर समीर गुप्ता ने बिना डरे और सांप को बिना कोई चोट पहुंचाए उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया गया है.

ये भी पढे़ंः दिल्ली में इमारत हादसे का CCTV आया सामने, देखिए कैसे ताश के पत्तों की तरह गिरी बिल्डिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Python Viral Video, Python Video, Python Video Viral, Python Videos, Dahisar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com