विज्ञापन

अरशद नंबर-1, पथिरागे नंबर-2, नीरज-रोहित की भी एंट्री, एशिया के टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में कौन सबसे आगे?

श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने अपना पहला डायमंड लीग फाइनल जीतकर अपने शानदार 2026 सीजन का अंत किया. रुमेश ने ब्रसेल्स में 89.04m फेंककर गोल्ड मेडल जीता और खुद को दुनिया के सबसे बड़े जैवलिन स्टार में से एक के तौर पर स्थापित किया.

अरशद नंबर-1, पथिरागे नंबर-2, नीरज-रोहित की भी एंट्री, एशिया के टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में कौन सबसे आगे?
एशियन गेम्स में कौन जीतेगा गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा के बाहर होने के बाद, एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सबकी नजरें तीन बड़े दावेदारों पर टिक गई हैं. डायमंड लीग 2026 का खिताब रुमेश थरंगा पथिरगे ने जीत लिया है. पथिरागे ने फाइनल में 89.04 मीटर   का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. अब पथिरागे की नजर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर होगी. एशियन गेम्स में पथिरागे के सामने इस बार नीरज चोपड़ा की चुनौती नहीं होगी. लेकिन पथिरागे को पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के नए उभरते हुए जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव से टक्कर लेना होगा. हालांकि जिस तरह का परफॉर्मेंस पथिरागे ने किया है उससे कहीं न कहीं ऐसा माना जा रहा है कि पथिरागे ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहेंगे. 

ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और भारत के रोहित यादव के सामने रुमेश होंगे. पथिरागे  एक शानदार सीजन के बाद इस इवेंट में उतर रहे हैं, जिसमें ब्रसेल्स में ऐतिहासिक डायमंड लीग फाइनल का खिताब भी शामिल है.पथिरागे 2026 में दुनिया के जैवलिन थ्रो के सबसे बड़े सितारों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्होंने कई बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं और खुद को इस खेल के बड़े नामों में शामिल कर विया है. उनकी हाल की उपलब्धियों ने उन्हें एशियन गेम्स के लिए गोल्ड मेडल का पक्का दावेदार बना दिया है.

अरशद नदीम और रोहित यादव से मिलेगी कड़ी टक्कर

हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन थ्रोअर में से एक और सबसे बड़े स्टेज पर साबित हुए परफॉर्मर अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलेगी. इस बीच, नीरज की गैरमौजूदगी में रोहित यादव भारत की उम्मीदों का भार संभालेंगे और एशिया के तीन  जेवलिन स्टार्स के बीच एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की जंग होगी.  पुरुषों का जेवलिन क्वालिफिकेशन और फाइनल क्रमशः 26 सितंबर और 28 सितंबर को होने हैं. नीरज के बाहर होने से, एशियन गेम्स में जीत की लड़ाई इस सीजन में एथलेटिक्स के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है.

तीनों जैवलिन थ्रोअर्स के पर्सनल बेस्ट

  • अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर (पेरिस ओलंपिक 2024, एशियन रिकॉर्ड)
  • रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 92.62 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
  • रोहित यादव (भारत) – 87.68 मीटर (इंडियन ओपन 2026)

वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा का एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.88 मीटर है, उन्होंने यह शानदार थ्रो हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में किया था और इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल  अपने नाम किया था. वहीं, पर्सनल बेस्ट की बात करें तो नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.23 मीटर का रहा है. नीरज ने यह कमाल 16 मई 2025 को दोहा डायमंड लीग में किया था.  

एशियन गेम्स में टॉप 5 बेस्ट थ्रो

  • नीरज चोपड़ा (भारत): 88.88 मीटर (हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 -गोल्ड मेडल)
  • झाओ किंगगांग (चीन): 89.15 मीटर (इंचियोन एशियन गेम्स 2014 - गेम्स रिकॉर्ड)
  • नीरज चोपड़ा (भारत): 88.06 मीटर (जकार्ता एशियन गेम्स 2018 - गोल्ड मेडल)
  • ल्गुई गांग (चीन): 82.38 मीटर (दोहा एशियन गेम्स 2006)

बात करें अरशद नदीम की तो उनका बेस्ट थ्रो एशियन गेम्स में 80.75 मीटर का रहा है जो उन्होंने जकार्ता में साल 2018 में  आयोजित हुए एशियन गेम्स में फेंका था. वहां अरशद ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. वहीं, यह पहली बार होगा जब श्रीलंका के थरंगा एशियन गेम्स में भाग लेंगे. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर 5, रुमेश पथिरागे नंबर-3, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com