विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय! फिर कौन बनेगा वैभव का जोड़ीदार? जानें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शायद ही अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले. क्योंकि मौजूदा समय में वह बल्ले से लगातार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय! फिर कौन बनेगा वैभव का जोड़ीदार? जानें
अभिषेक शर्मा

जल्द ही अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आने वाली है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. आगामी सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान भी हो गया है. जहां एक से बढ़कर एक धुरंधरों को टीम में शामिल किया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी ब्लू टीम में शामिल किया गया है. जिसके बाद कयास लगने लगे हैं कि उन्हें किस खिलाड़ी की जगह पर प्लेइंग इलवेन में मौका मिल सकता है. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

अभिषेक शर्मा की जगह सैमसन को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका 

मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा का बल्ला उनसे रूठा हुआ है. मैदान में वह लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. उनके फ्लॉप प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली 10 पारियों में वह 191 रन ही बना पाएं हैं. वहीं पिछली पांच पारियों में देखें तो उनका औसत और नीचे गिर जाता है. यहां उनके बल्ले से केवल 30 रन ही आए हैं. 

यहीं नहीं अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वहीं युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी बाएं से ही बल्लेबाजी करते हैं. मगर ध्यान देने वाली जो बात है. वह यह है कि वैभव फॉर्म में हैं, जबकि अभिषेक का फॉर्म डगमगाया हुआ है. ऐसे में कप्तान और कोच अफगानिस्तान के खिलाफ बाएं और दाएं हाथ के संयोजन को ध्यान में रखते हुए वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के साथ आगे बढ़ सकते हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई भारत की टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह. 

नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा. (फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर)

यह भी पढ़ें- ट्रॉफी जीतते ही झूम उठे रिंकू सिंह, बीच मैदान में किया डांस, साथी खिलाड़ियों ने भी खूब लगाए ठुमके, VIDEO


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com