विज्ञापन

5 सगे भाइयों का 55 सदस्यों का संयुक्त परिवार, आपस में इतना प्रेम कि एक चूल्हे पर बनता है खाना

भारत में आधुनिकता, संपन्नता और विकास के साथ लोग संयुक्‍त पर‍िवार की परंपरा से दूर होते जा रहे हैं, लेक‍िन भरतपुर का एक पर‍िवार ज्वाइंट फैमिली की खूबसूरती की मिसाल बना हुआ है.

5 सगे भाइयों का 55 सदस्यों का संयुक्त परिवार, आपस में इतना प्रेम कि एक चूल्हे पर बनता है खाना
भरतपुर में पांच भाइयों का परिवार एक साथ रहता है.
NDTV Reporter

राजस्थान के भरतपुर का एक परिवार आज के समाज के लिए एक आईना बन गया है जिसमें मानवता की मिठास दिखाई देती है. एक ऐसे समय जब तमाम सुख-सुविधाओं के बावजूद लोग एकल परिवार में भी खुश नहीं हैं, वहीं 55 लोगों का ये परिवार प्रेम और एकता से रहकर यह साबित कर रहा है कि अगर मन में प्रेम हो तो आज भी कलियुग में सतयुग लाया जा सकता है. यह परिवार एक बहुत बड़ी सच्चाई को सामने लाता है कि अगर इंसान चाहे तो अपने परिवार में सुख और संतुष्टि के साथ रह सकता है. आज के दौर में जहां जमीन, पैसे और छोटी-छोटी बातों को लेकर सगे भाइयों में विवाद और बंटवारा आम बात हो गई है, वहीं भरतपुर के हलैना से करीब 4 किमी दूर गांव रमासपुर में मुरारी चौधरी का परिवार आज भी संयुक्त परिवार की सबसे बड़ी मिसाल बना हुआ है. यह परिवार पांच भाइयों का है जिनमें भरपूर एकता और प्यार है. इस संयुक्त परिवार में पांच भाई, उनकी पत्‍नी और बच्‍चे सह‍ित  55 लोग एक साथ रहते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इस परिवार का खाना एक ही चूल्‍हे पर बनता है.

पांच सगी बहनों की शादी एक ही घर में 

इस परिवार की सबसे खास बात ये है कि 5 सगे भाई, जो पांच सगी बहनों के पति हैं. करौली जिले के एक ही गांव की पांच सगी बहनें, रमासपुर के पांच सगे भाइयों की जीवन संगिनी हैं. मतलब पांचों भाइयों की शादी भी एक ही घर में हुआ है. सभी एक दूसरे के साथ म‍िलजुलकर रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी से पहले प्रेग्नेंट होते हैं भगवान जगन्नाथ, पुरी मंदिर का हैरान करने वाला रहस्य

एक ही चूल्हे पर बनता है खाना 

परिवार के मुखिया मुरारी चौधरी बताते हैं कि उनके पिता के 5 बेटे और एक बेटी है. पांचों भाई आज भी एक ही छत के नीचे, एक ही चूल्हे पर बने खाने को साथ खाते हैं.  पूरे परिवार में कुल 55 सदस्य हैं. सबसे बड़ी बात, परिवार में किसी भी तरह का घमंड  नहीं है. 

पांच बहनों की शादी पांच भाइयों से हुई

पांच बहनों की शादी पांच भाइयों से हुई
Photo Credit: NDTV

सरकार की तरह बांटे हैं काम 

सबसे बड़े भाई की पत्नी ग्राम पंचायत गोविंदपुरा की सरपंच हैं, लेकिन पद का जरा भी घमंड नहीं.  वे खुद कृषि और पशुपालन का काम देखती हैं. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के दौर में इस परिवार ने सरकार की तरह काम बांट रखे हैं. किसी के पास वित्त विभाग, तो किसी के पास शिक्षा, कृषि और पशुपालन की जिम्मेदरी है. 

यह भी पढ़ें: "जेन-जी और जेन-अल्फा पर अब लाठीचार्ज नहीं करेगी पुल‍िस", गृह विभाग बना रहा एसओपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bharatpur, Joint Family, Joint Family Vs Nuclear Family, Bharatpur News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com