जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलने के लिए तैयार भारत के साथ दलीप ट्रॉफी फाइनल की अहमियत और बढ़ गई है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के स्टेडियम पर मौजूद होने से, कई खिलाड़ियों के पास नेशनल सिलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का सुनहरा मौका है. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, तिलक वर्मा और युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी जैसे घरेलू और इंटरनेशनल स्टार्स पर सबकी नजर है, ये सभी सिलेक्टर्स के सामने अपना बेस्ट खेल दिखाकर अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे. हाई-प्रेशर फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने से किसी खिलाड़ी के ऑस्ट्रेलिया के अहम सीरीज के लिए चुने जाने के चांस बढ़ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का धमाका
वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा टैलेंट के लिए, फाइनल यह साबित करने का एक और मौका है कि वे टॉप-क्वालिटी ऑपोजिशन के खिलाफ रेड बॉल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. साउथ जोन के खिलाफ मैच में वैभव ने पहली पारी में 37 गेंद पर 44 रन की पारी खेली, वैभव ने 5 चौके और एक छक्का भी लगाया और सबसे खास बात ये रही कि वैभव ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ एक छक्का और दो चौके लगाए. सिराज के खिलाफ जिस अंदाज के साथ वैभव ने बल्लेबाजी उससे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को यकीन आ गया होगा कि 15 साल का यह बल्लेबाज टेस्ट में किसी भी टीम के खिलाफ धमाका कर सकता है.
Delightful shots from Vaibhav Sooryavanshi. pic.twitter.com/nyDBPK87r1
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 6, 2026
शमी पर भी नजर
दूसरी ओर अनुभवी खिलाड़ी भारत की सबसे मुश्किल विदेशी चुनौतियों में से एक से पहले सिलेक्टर्स को अपनी अहमियत याद दिलाने के लिए बेताब होंगे. खासकर मोहम्मद शमी के लिए यह फाइनल अहम हो गया है. काफी समय से शमी और अगरकर के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है. अब यदि साउथ जोन के खिलाफ शमी अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हैं तो चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के लिए उनके बारे में सोचना पडे़गा.
तिलक वर्मा, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज पर भी नजर
इसके अलावा तिलक वर्मा, ईशान किशन पर नजर होगी. वैसे, टेस्ट में पंत पहली पसंद हैं लेकिन विकल्प विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन टेस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं. वहीं, तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल में शतक लगाया था तो ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल में तिलक अपनी बल्लेबाजी से खासकर चयनकर्ता को प्रभावित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Video: 6, 4, 4, 4, 4, 4 मोहम्मद सिराज पर टूट पड़े वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेली 44 रन की पारी
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं