- सेमीफाइनल मुकाबले में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने
- अबुधाबी में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- T20I क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला अबुधाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो इंग्लिश टीम की चाहत होगी कि वह आज का मुकाबला जीतकर तीसरी बार T20I वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करे. वहीं कीवी की चाहत होगी कि वह आज के मुकाबले में इंग्लिश टीम को परास्त कर पहली बार T20I वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट प्राप्त करे.
बात करें आज के मुकाबले से पहले दोनों टीमों की T20I क्रिकेट में भिड़ंत के बारे में तो आज के मुकाबले से पहले दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अबतक 21 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. इस दौरान इंग्लिश टीम का कीवी टीम के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अबतक 21 T20I मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि कीवी टीम सात मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हो पाई है.T20I क्रिकेट में इस दौरान इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 57.14% है, जबकि न्यूजीलैंड का 33.3% है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रोहित शर्मा के कप्तान बनने से खुश हैं देशवासी, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
T20I क्रिकेट के अलावा टेस्ट क्रिकेट में अबतक ये दोनों टीमें 105 बार आमने-सामने हुई हैं. यहां भी इंग्लैंड का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है. रेड बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड ने अबतक जहां 48 मुकाबले अपने नाम किए हैं, वहीं कीवी टीम ने 11 मैचों में बाजी मारी है. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 45.7% है, जबकि न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत महज 10.4% है.
ENG vs NZ Semifinal: कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण
इन दोनों प्रारूपों के अलावा दोनों टीमें वनडे क्रिकेट में अबतक 91 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 41 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि न्यूजीलैंड ने 43 मैच जीते हैं. वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 48.8% है, जबकि न्यूजीलैंड का 51.1% है.
नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं