विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

पत्नी के साथ कार्यक्रम में दिखे जसप्रीत बुमराह, तो भावुक फैंस ने कुछ ऐसे लिया निशाने पर

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की यह आलोचना यह भी बताती है कि प्रशंसकों को उनकी कितनी ज्यादा कमी खल रही है.

पत्नी के साथ कार्यक्रम में दिखे जसप्रीत बुमराह, तो भावुक फैंस ने कुछ ऐसे लिया निशाने पर
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी की फाइल फोटो
  • ये प्रशंसक बहुत ही भावुक हैं !
  • ये ताने भी प्रशंसकों का प्यार है!
  • फैंस को खल रही बुमराह की कमी
नई दिल्ली:

यह तो आप जानते ही हैं कि क्रिकेट फैंस कितने ज्यादा भावुक होते हैं. जब प्यार लुटाते हैं, तो खिलाड़ियों को पलकों पर बैठा लेते हैं. और जब खफा होते हैं, तो फिर कब और कहां फैल जाएं, कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इस समय फैस गाहे-बेगाहे चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पीछे पड़े हुए हैं. अब चोट पर भला किसका बस चला है. ऐसे में बुमराह भी अपवाद नहीं हैं, लेकिन फैंस को भला इससे क्या लेना-देना. इनका बस चले, तो चोटिल खिलाड़ी विशेष के घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दे! जब खिलाड़ी चोटिल होगा, तो सामाजिक या सार्वजनिक जीवन के कार्यक्रमों में तो हिस्सा लेगा ही, लेकिन फैंस के एक वर्ग को यह भी नहीं पच रहा. शनिवार को भारतीय पेसर मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, लेकिन जैसे ही बुमराह की पत्नी के साथ तस्वीरें बाहर आयीं, बस क्या था! भावुक पल ने बुमराह पर ताने कसना शुरू कर दिया. आप खुद देखिए! वैसे यह भी प्रशंसकों का एक तरह का प्यार ही है.

SPECIAL STORIES:

दिल्ली कैपिटल्स ने बहुत ही खास अंदाज में दिया ऋषभ पंत को सम्मान, फैंस हुए भावुक

शिखर धवन ने हासिल किया खास मुकाम, इस खास लिस्ट में विराट कोहली के बराबर पहुंचे

"आनंद लेई भोजपुरी मिठास में बैट बॉल का", भोजपुरी कमेंट्री पर झूम उठा सोशल मीडिया

इस प्रशंसक ने तो बुमराह को पूर्व क्रिकेटर ही बना दिया

समझ रहे हैं ना आप फैंस की भावुकता

अब इन भाई साहब को क्या कहा जाए

--- ये भी पढ़ें ---

* CSK vs GT: चेन्नई लगभग जीत चुका था, इस खिलाड़ी ने तपाक से छीन लिया सुपर किंग्स से पहला मुकाबला
* शानदार छ्क्का जड़कर धोनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Indian Premier League 2023, Mumbai Indians, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com