विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

CSK vs GT: चेन्नई लगभग जीत चुका था, इस खिलाड़ी ने तपाक से छीन लिया सुपर किंग्स से पहला मुकाबला

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: शुक्रवार को गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया.

CSK vs GT: चेन्नई लगभग जीत चुका था, इस खिलाड़ी ने तपाक से छीन लिया सुपर किंग्स से पहला मुकाबला
CSK vs GT: शुभमन गिल की पारी गायकवाड़ के तेवरों पर भारी पड़ी, लेकिन मैच का टर्निंग प्वाइंट कोई और ही रहा
नई दिल्ली:

शुक्रवार को शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया लीग का पहला मैच खासा रोमांचक रहा. इस पहले मैच ने बता दिया कि अगले करीब दो महीने तक कैसी क्रिकेट दुनिया के करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को देखने को मिलेगी. इसमें दो राय नहीं कि एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच लगभग जीत चुकी थी, लेकिन जब चेन्नई के चाहने वाले जीत लगभग पक्की मान चले थे, तभी ऐसा विस्फोट हुआ, जो गुजरात टाइटंस के लिए टर्निंग प्वाइंट बन गया. 

SPECIAL STORIES:

शानदार छ्क्का जड़कर धोनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

पहले ही मैच में गुजरात को बड़ा झटका, छक्का बचाने के दौरान ये दिग्गज हुआ चोटिल

ओपनिंग मैच में गायकवाड़ ने मचाया गदर, गुजरात के गेंदबाज़ों की जमकर की धुनाई

जीत के लिए 179 रनों का पीछा करते हुए गुजरात के विकेटों की पतझड़ के बीच शुभमन गिल (63 रन, 36 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) ने  गुजरात को मैच में बनाए रखा, लेकिन कप्तान हार्दिक सहित बल्लेबाज सस्ते में लौटे, तो मैच फंसता दिखायी दिया. गिल के बाद विजय शंकर (27) भी आउट हो गए. और गुजरात को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए स्कोर की संख्या 23 पर पहुंच गयी, तो चेन्नई के फैंस को लगा कि अब तो जीत महज औपचारिकता बची है. लेकिन यहीं से मैच का टर्निंग प्वाइंट हुआ. 

और मैच का रुख बदला निचले क्रम में राशिद खान ने दीपक चाहर के फेंके पारी के 19वें ओवर में. इस ओवर की दूसरी गेंद पर लेग-बाई से चौका आया, लेकि ओवर की चौथी गेंद पर राशिद ने दीपक की स्लोअर पर छक्का और फिर ठीक अगली उठती हुई गेंद पर शॉर्ट-थर्डमैन के ऊपर से चौका निकालकर कर तमाम समीकरणों को बदल दिया. ओवर में 15 रन बनाए. और आखिरी ओवर में गुजरात को आठ रन बनाने थे, जो उसने आसानी से बना लिए. कुल मिलाकर यह राशिद खान का प्रहार था, जिसने मुश्किल होते "सूचकांक" को खत्म करते हुए गुजरात के लिए टर्निंग प्वाइंट बन गए.  और राशिद खान ही प्लेयर ऑफ द मैच बने.

--- ये भी पढ़ें ---

* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Rashid Khan Arman, Indian Premier League 2023, Gujarat Titans Vs Chennai Super Kings 03/31/2023 Ahmck03312023219154, Narendra Modi Stadium Ahmedabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com