विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

ड्वेन ब्रावो ने शॉर्टर फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के नए कप्तान किरेन पोलार्ड को दी बधाई, जताई यह इच्छा..

ड्वेन ब्रावो ने शॉर्टर फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के नए कप्तान किरेन पोलार्ड को दी बधाई, जताई यह इच्छा..
Dwayne Bravo ने वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने पर किरेन पोलार्ड को बधाई दी है
  • मैसेज में पोलार्ड से कहा-आप महान लीडर साबित होंगे
  • मैं फिर से इंडीज टीम के कलर में लौट सकता हूं
  • इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं डेरेन ब्रावो

हरफनमौला किरेन पोलार्ड (Kieron Pollard) को शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट (वनडे और टी20) में वेस्टइंडीज टीम (West Indies Team) का नया कप्तान बनाया गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट प्रबंधन ने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वनडे टीम के कप्तान जेसन होल्डर और टी20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट को हटाते हुए पोलार्ड के पक्ष में फैसला लिया है. पोलार्ड को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने का वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने स्वागत किया है. उन्होंने पोलार्ड को बधाई देते हुए हल्के फुल्के अंदाज में अपनी इच्छा भी जता दी. ड्वेन ब्रावो वर्ष 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ जीत में अफगानिस्तान टीम और राशिद खान ने बनाए यह रिकॉर्ड..

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'वेस्टइंडीज का कप्तान बनाए जाने पर मेरे दोस्त @kieron.pollard55 को बधाई. आप इसके हकदार थे. आप महान नेतृत्वकर्ता साबित होगे. उम्मीद है कि मैं फिर से वेस्टइंडीज टीम के कलर में लौट सकता हूं.' अपने इस पोस्ट के साथ ब्रावो (Dwayne Bravo) ने 'लाफिंग इमोजी' भी लगाई है. ऐसे में अंदाज लगाना मुश्किल है कि ड्वेन ब्रावो ने गंभीरता से 'वापसी' की बात कही है या केवल मजाक किया है.

स्किन कैंसर से जूझ रहे माइकल क्लार्क, फोटो पोस्ट करके की यह अपील...

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ब्रावो के पूर्व टीममेट सैमुअल बद्री (Samuel Badree) ने भी इसी तरह की भावना का इजहार किया. उन्होंने (बद्री ने) लिखा- हम वापसी करेंगे. मजे की बात यह है कि बद्री ने भी अपने कमेंट के साथ लॉफिंग इमोजी लगाई की है. इन दोनों खिलाड़ियों को जवाब देते हुए पोलार्ड ने जवाब में लिखा, 'थैंक्स सोल्जर. '

0620tcoc

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज का वर्ल्डकप 2019 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 9वें स्थान पर रही थी. इंडीज टीम के सामने अब टी20 वर्ल्डकप 2020 में अपने खिताब को बरकरार रखने की कठिन चुनौती है. वर्ष 2016 में हुए टी20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज टीम चैंपियन बनी थी. कप्तान बनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पोलार्ड (Kieron Pollard) ने कहा, 'हमारा मौजूदा लक्ष्य टी20 वर्ल्डकप के खिताब को बरकरार रखना है.' उन्होंने कहा-मैं दुनियाभर में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेला हूं. मुझे उम्मीद है कि यह अनुभव वेस्टइंडीज टीम के कप्तान के तौर पर मेरे लिए मददगार रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Cricket, Kieron Adrian Pollard, Dwayne John Bravo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com