Viral Video Virat Kohli Lookalike Mobbed By Fans: 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था जिसमें कोहली (kohli) के भी आने की खबर थी. लेकिन निजी कारणों के चलते किंग कोहली इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कुछ ही देर के बाद विराट कोहली (Virat Kohli Lookalike) के जैसे दिखने वाले शख्स को अयोध्या में देखा गया जिसे देखकर फैन्स खुद पर काबू नहीं रख पाए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनको घेर लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फैन्स कोहली के डुप्लिकेट को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे. देखते-देखते शख्स भीड़ से घिर गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने फिर कोहली के जैसे दिखने वाले शख्स को भीड़ से निकाला. इस वीडियो को देखकर फैन्स लगातार रिएक्ट रहे हैं.
Duplicate Virat Kohli at Ayodhya.
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 22, 2024
- People going crazy after seeing Duplicate Virat Kohli. [Piyush Rai]pic.twitter.com/eJeWkr5TBJ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैच से खुद को अलग कर लिया है. दरअसल, निजी कारणों के कारण कोहली सीरीज में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं रहेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाने वाला है.
यह भी पढ़ें: '6,6, 6, 6, 6, 6,6, 6, 6, 6, 6, 6' ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का T20 में आया भूचाल, 57 गेंद 140 रन ठोक मचाई खलबली
बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) ने साथ ही प्रशंसकों और मीडिया से अपील की कि वे इस स्टार क्रिकेटर के ब्रेक लेने के कारणों पर अटकलें लगाना बंद करें. पांच मैच की सीरीज हैदराबाद में 25 जनवरी से शुरू होगी, बीसीसीआई जल्द ही उनके विकल्प की घोषणा करेगा.
यह भी पढ़ें: "ICC ने किया T20I 'टीम ऑफ द ईयर' 2023 का ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगह, तो इस दिग्गज को बनाया कप्तान
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट से उन्हें हटाने का आग्रह किया है. बीसीसीआई ने साथ ही कहा कि कोहली ने हटने के अपने फैसले के बारे में कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से भी बात की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं