- कोचों का काम ड्रेसिंग रूम में रणनीति बनाना-वॉन
- इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं
- खिलाड़ियों की तकरार में कोच का शामिल होना ठीक बात नहीं
गुजरे सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में लखनऊ और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले से विराट (Virat Kohli) और गंभीर (Gautam Gambhir) की शर्मसार करने वाली तस्वीरों पर पूर्व भारतीयों के प्रतिक्रिया देने के बाद अब विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों ने भी मामले पर राय देना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ज्यादातर मुद्दों पर बहुत ही मुखरता के साथ राय रखने वाले माइकल वॉन ने एलएसजी के कोच गौतम गंभीर को इस घटना के लिए खासा आड़े हाथ लेते हुए उनकी तीखी आलोचना की है. तब मैच के बाद पूरे क्रिकेट जगत ने कोहली और गंभीर की गरमा-गरम बहस को देखा था. और जिसने भी इन विजुअल को देखा, उसे खासी पीड़ा पहुंची कि आखिर ये दोनों स्टार क्रिकेटर युवा और बच्चों को क्या संदेश दे रहे हैं. वैसे अब कुछ रिपोर्ट ऐसी आ रही हैं कि यह लड़ाई यहां से शुरू हुयी, जब नावेन ने कोहली से कहा कि वह पिच पर बार-बार चलकर इसे खराब कर रहे हैं. और फिर यहां से शुरू हुयी यह "वर्ड-वॉर" कहां पहुंच गयी, इससे सभी ने देखा.
बहरहाल, मामले पर पहली बार बोलते हुए वॉन ने कहा क्रिकेट में ऐसे "वर्ड-वॉर" हो सकती हैं लेकिन कोचों को इसमें बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मैदान पर छोटी-मोटी भिड़ंत होती रहती हैं और इसमें कोई समस्या की बात नहीं है. खेल कुछ ऐसे ही चलता है. ऐसा हर दिन नहीं ही होता, लेकिन मुझे इसमें कोचों को शामिल होते देखना पसंद नहीं आया.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
वॉन बोले कि मुझे यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आती कि क्यों कोच और कोचिंग डिपार्टमेंट का कोई दूसरा सदस्य इसमें शामिल हो रहा है. जो कुछ भी मैदान पर होता है, वह वहीं रह जाता है. अगर किन्हीं दो खिलाड़ियों की आपस में बहस हुयी भी है, तो उन्हें मिलकर इसका समाधान निकालने की जरूरत है. कोचों को डग आउट या ड्रेसिंग रूम में रहकर रणनीति बनाने पर ध्यान देना चाहिए.
--- ये भी पढ़ें ---
* "वह एमएस धोनी की इगो के साथ खेले", पठान ने किया गौती और माही से जुड़ा खुलासा
* गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प मामले में विराट कोहली को नहीं भरना होगा जुर्माना ? वजह आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं