दिल्ली और हैदराबाद (DC vs SRH) के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले में सभी की नजरें एसआरएच के पुराने खिलाड़ी पर सभी की नजरें थीं और उम्मीद के मुताबिक डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने फैंस को निराश नहीं किया. सनराइजर्स (SRH) के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने शानदार 92 रनों की पारी खेली. वॉर्नर ने 34 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया ये उनकी टी20 क्रिकेट में 89वां अर्धशतक था. डेविड वॉर्नर और रोवमेन पॉवेल के बीच शतकीय साझेदारी दी.
यह पढ़ें- रन आउट होने के बाद मैक्सवेल ने विराट को कहा- अब मैं तुम्हारे साथ नहीं खेल सकता, VIDEO आया सामने
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वॉर्नर को आउट करने के लिए आज आज हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम कई बदलाव किए. तीन खिलाड़ियों ने एसआरएच (SRH) के लिए आज के मैच में डेब्यू किया है. वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में नहीं खेल रहे थे. उनके अलावा मार्को यानसन भी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल को आज हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया. दिल्ली के खिलाफ इस स्पेशल प्लानिंग को डेविड वॉर्नर ने खराब कर दिया. उमरान मलिक के एक ओवर में तो वार्नर ने धावा ही बोल दिया और 21 रन बना दिए.
यह भी पढ़ें-DC के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले SRH ने टीम में शामिल किया ये तेज गेंदबाज, पहले रह चुका है RCB का हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पुष्पा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में लिखा है कि डेविड वॉर्नर ने प्रूव कर दिया है कि वे सच में फायर हैं.
उमरान मलिक ने फेंकी 157 kmph की स्पीड से गेंद
दिल्ली के खिलाफ उमरान मलिक की आज एक नहीं चली, हालांकि आज उन्होंने सीजन की सबसे तेज गेंदबाजी की लेकिन विकेट निकालने में भी कामयाब नहीं रहे. इस मैच में उन्होंने लगातार 150 के ऊपर की गेंदबाजी की लेकिन डेविड वॉर्नर और रोवमेन पॉवेल के सामने उमरान मलिक फीके साबित हुए.
पिछले कई सालों से हैदराबाद की टीम का अहम हिस्सा रहने वाले डेविड वार्नर के लिए उस टीम में आखिरी के दिन कुछ खास नहीं रहे थे उनको टीम में भी शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन आज उसी टीम के खिलाफ वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ये दिखा दिया कि उनको रिटेन ना करना सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी भूल थी. उमरान मलिक की गेंद पर चौके के साथ अपने अर्धशतक को पूरा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं