भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. जहां डिसिजन रिव्यू सिस्टम का फैसला चर्चा का विषय बन गया है. भारत की तरफ से पारी का 31वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद ग्लेन फिलिप्स के पैड से जाकर टकराई. जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. मगर अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया. जिसके बाद खिलाड़ियों से मशवरा लेकर कैप्टन गिल ने डीआरएस लेने का फैसला लिया.
डीआरएस में देखा गया कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले को चुमती हुई पैड से टकराई थी. मगर फ्रंट-ऑन रिप्ले से ऐसा नहीं लग रहा था. जिसके बाद थर्ड अंपायर पॉल रीफेल ने दूसरा रिप्ले धीरे से प्ले करने को कहा. जहां थोड़ा सा डिफ्लेक्शन नजर आया. इसके पश्चात फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपना आखिरी फैसला सुनाया. उन्होंने फिलिप्स को नॉट आउट करार दिया.
The skipper isn't pleased! 😤 A tense moment in the middle as Shubman Gill makes his case to the umpire! 👀 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/Jlh2oa40fc
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 19, 2026
शुभमन गिल हुए नाराज
हालांकि, अंपायर के इस फैसले से भारतीय कप्तान शुभमन गिल सहमत नजर नहीं आए. उनका मानना था बल्ले और पैड के बीच स्पष्ट गैप था. जो स्पाइक नजर आ रहा था. वह शायद बल्ले और पैड के आपस में पास आने या किसी अन्य कारण से पैदा हुआ था. गेंद बल्ले से नहीं टकराई थी. फाइनल फैसला आने के बाद उन्हें मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. टीवी कैमरों में वह काफी एनिमेटेड अंदाज में अपनी बात रखते हुए नजर आए. जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
पहले सत्र भारतीय गेंदबाजों के रहा नाम
पहले सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम ने 60 रन के योग पर ही मेजबान टीम को चार बड़े झटके दे दिए थे. जिसमें जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए थे. वहीं अंशुल कंबोज और आकाश दीप के खाते में एक-एक विकेट आए थे.
यह भी पढ़ें- चहल नंबर-1, भुवनेश्वर नंबर-2, युजवेंद्र का धमाका, भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं