विज्ञापन

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में इंटर्न पर हमला: डॉ. पांडा बोले- बिना आधार दिया गया शो-कॉज

डॉ. पांडा ने कहा कि आठ इंटर्न को जारी किए गए नोटिस का कोई ठोस आधार नहीं था. इंटर्न भी लगातार यही सवाल उठा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने प्रिंसिपल को अल्टीमेटम दिया था कि शो-कॉज नोटिस वापस लिया जाए.

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में इंटर्न पर हमला: डॉ. पांडा बोले- बिना आधार दिया गया शो-कॉज
ians
  • कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में आठ इंटर्नों को बिना ठोस आधार के शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने पर विवाद बढ़ा है.
  • इंटर्नों ने नोटिस वापस लेने की मांग की, लेकिन प्रिंसिपल ने सवालों का जवाब देने के बजाय बल प्रयोग किया गया.
  • आरोप है कि एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े लोग जूनियर इंटर्नों के साथ मारपीट कर कई लोगों को घायल कर चुके हैं.
कोलकाता:

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे इंटर्न को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस और कथित मारपीट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. डॉ. परिचय पांडा ने आरोप लगाया कि आठ इंटर्न को बिना उचित आधार के शो-कॉज नोटिस दिया गया था. इस नोटिस को वापस लेने की मांग पर प्रिंसिपल के सामने सवाल उठाए गए, लेकिन जवाब देने के बजाय बल प्रयोग किया गया. इस हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी तस्वीरें व वीडियो पुलिस को सौंपे जाएंगे. 

डॉ. पांडा ने कहा कि आठ इंटर्न को जारी किए गए नोटिस का कोई ठोस आधार नहीं था. इंटर्न भी लगातार यही सवाल उठा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने प्रिंसिपल को अल्टीमेटम दिया था कि शो-कॉज नोटिस वापस लिया जाए. प्रिंसिपल न तो नोटिस के पीछे की सच्चाई स्पष्ट कर पाए और न ही प्रदर्शनकारियों के सवालों का जवाब दे सके. इसके बाद कथित तौर पर फोर्स का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े लोग आए और जूनियर इंटर्न के साथ मारपीट की. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. किसी के सिर और किसी की नाक पर चोट आई है, जबकि कुछ लोगों के शरीर पर खरोंच के निशान हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आवाज दबाई नहीं जा सकती. पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आसानी से डराया नहीं जा सकता और उनका विरोध जारी रहेगा.

स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उनके राजनीतिक विचारों को लेकर की गई टिप्पणी पर डॉ. पांडा ने खुद को माओवादी बताए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह माओवादी नहीं हैं और माओ की विचारधारा का अनुसरण नहीं करते. उनकी राजनीतिक सोच को गलत तरीके से परिभाषित करने या गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए. यदि उनकी राजनीतिक विचारधारा पर बात करनी है तो उसे सही तरीके से समझना और परिभाषित करना होगा.

हमले में शामिल लोगों की पहचान और पुलिस की भूमिका पर डॉ. पांडा ने कहा कि उनके पास घटना से जुड़ी तस्वीरें और कई वीडियो मौजूद हैं. इन वीडियो में संबंधित लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान की जा सकती है. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों के नाम भी उन्हें पता हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से उनका खुलासा नहीं करना चाहते. सभी जानकारियां सीधे पुलिस को सौंपेंगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस की सक्रियता पर संदेह जताया. उनका आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस ने कथित हमलावरों को घेरकर बाहर जाने दिया.

ये भी पढ़ें : राजस्थान पंचायत चुनाव: कल आएंगे नतीजे, जिला प्रमुख-प्रधान की कुर्सी पर टिकी नजर; बीजेपी-कांग्रेस ने उम्मीदवारों को 'सुरक्षित ठिकानों' पर भेजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com