रायल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के दो स्टार खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवैल (Maxwell) और विराट कोहली (Virat Kohli) दो मैचों में दो बार रन आउट हो चुके हैं. पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने कहा कि वे उनके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकते. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इसका वीडियो अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है.
यह पढ़ें- टी20 क्रिकेट में कौन है सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज, विराट और धोनी अभी काफी पीछे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टी20 में सिंगल रन लेते वक्त आउट होने को लेकर अब फिर से एक चर्चा शुरू हो गई है कि क्या टी20 क्रिकेट में टाइट सिंगल रन लेना इतना जरूरी है. विराट कोहली और मैक्सवेल की बैटिंग के दौरान दोनों बार विराट कोहली ने रन लेने की पहल की थी. मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा-मैं आपके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता मैं इतनी तेज रन नहीं दौड़ सकता, तुम बहुत तेज भागते हो, तुम सिंगल और डबल इतनी तेज ले सकते हो लेकिन मैं नहीं" हालांकि ग्लेन मैक्स भी विकेट्स के बीच में काफी तेजी से रन लेते हैं लेकिन कहीं ना कहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे रही है जिसके चलते वे ऐसे रन आउट हो रहे हैं. मैक्सवेल की बात सुनकर विराट कोहली सिर्फ चेहरे से रिएक्शन दे रहे थे वे कुछ भी नहीं बोले और एक लंबी सांस लेकर बात को वहीं खत्म कर दिया.
आपको बता दें कि चेन्नई वाले मैच से पहले दिल्ली के खिलाफ भी ऐसे ही विराट कोहली रन आउट हुए थे कोहली ने शॉर्ट लेग में हल्का सा शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े, दूसरे एंड पर खड़े मैक्सवेल ने देखा ललित यादव वहीं खड़े हैं तो उन्होंने रन लेने से मना किया विराट कोहली को वापस भागना पड़ा और रन आउट हो गए. रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बातचीत का वीडियो अपनी वेबसाइट पर गुरुवार को अपलोड किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं