Damien Fleming Picks top 5 most dangerous bowlers in world cricket: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने विश्व क्रिकेट के टॉप 5 ऐसे गेंदबाजों का चुनाव किया है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया है. फ्लेमिंग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पांच खतरनाक गेंदबाजों का चुनाव किया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने पहले 5 पर महान मैल्कम मार्शल का चुनाव किया है तो वहीं उन्होंने चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग को जगह दी है.
ये भी पढ़ें- WTC Final: शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया WTC फाइनल का विजेता
बता दें कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कुल 64 विकेट लेने का कमाल किया है और साथ ही इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 32 विकेट लेने में सफल रहे. यही कारण हा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने बुमराह को 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' करार दे दिया है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है मैल्कम मार्शल का रिकॉर्ड
Malcolm Marshall की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में इस तेज गेंदबाज ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 45 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. मार्शल ने ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 19 टेस्ट मैच खेले और 87 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि मार्शल ने अपने टेस्ट करियर में 81 मैच खेलकर कुल 376 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है माइकल होल्डिंग का रिकॉर्ड
पूर्व वेस्टइंडीज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 14 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 63 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है. इसके अलावा होल्डिंग ने ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 टेस्ट मैच में कुल 76 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है कर्टली एम्ब्रोस का रिकॉर्ड
कर्टली एम्ब्रोस ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने करियर में 14 टेस्ट में 78 विकेट लिए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 27 टेस्ट मैच खेले और 128 विकेट लेने का कमाल किया था. कर्टली एम्ब्रोस ने अपने टेस्ट करियर में 405 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड
रिचर्ड हेडली ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 12 टेस्ट मैच खेले हैं औऱ कुल 77 विकेट लेने में सफलता हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल इस गेंदबाज ने 23 मैच में 130 विकटे लेने में सफलता हासिल की है. वैसे, हेडली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 431 विकेट लेने का कमाल किया है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड
जसप्रीत बु्मराह ने अबतक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 64 विकेट लेकर धमाका कर दिया है. इस दौरान उनका औसत 17.15 का रहा है. ओवरऑल अपने टेस्ट करियर में बुमराह ने 205 विकेट 45 मैच में चटका चुके हैं. बुमराह का रिकॉर्ड औसत के मामले में दूसरे गेंदबाजों से काफी बेहतर रहा है. यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज करार दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं