Kwena Maphaka: 17 साल के गेंदबाज क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) के लिए उनका आईपीएल डेब्यू किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्वेना मफाका ने 4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 66 रन दिए. यह एक ऐसा गेंदबाजी समीकरण है जिसे मफाका य़ाद नहीं रखना चाहेंगे. बता दें कि क्वेना मफाका आईपीएल में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने लेकिन उनके लिए यह मैच यादगार नहीं बन सका. वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn on Kwena Maphaka) ने क्वेना मफाका को लेकर रिएक्ट किया है. स्टेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मफ़ाका को U19 और PRO लीग के बीच अंतर का एहसास हो रहा होगा.आग का बपतिस्मा ."
Maphaka realizing the difference between U19 and the PRO league.
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) March 27, 2024
Baptism of fire.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टेन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि मफाका U19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए थे . अंडर 19 में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के कारण ही उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला, लेकिन आईपीएल में उनके खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर युवा गेंदबाज को एहसाल दिला दिया कि यह अंडर 19 नहीं बल्कि प्रो लीग है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाफा (Kwena Maphaka) ने 17 साल 354 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से IPL में डेब्यू करने में सफलता पाई. क्वेना मफाफा के जब मुंबई इंडियंस का कैप मिला होगा तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्या-क्या होने वाला है.
इस मैच में 17 साल के गेंदबाज मफाका के चार ओवर में कुल 12 बाउंड्री लगे ,उनके खिलाफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर इस युवा गेंदबाज के होश उड़ा कर रख दिए.
आईपीएल के 10 सबसे महंगे गेंदबाज (Top 10 most expensive spells in IPL)
1. बेसिल थम्पी: 4.0-70 रन-Econ 17.5 (2018)
2. यश दयाल: 4.0-69 रन-Econ 17.25 (2023)
3. इशांत शर्मा: 4.0-66 रन-Econ16.5 (2013)
4. मुजीब उर रहमान: 4.0-66 रन-Econ 16.5 (2019)
5. अर्शदीप सिंह: 3.5-66 रन-Econ 17.21 (2023)
6. क्वेना मफाका: 4.0-66 रन-Econ 16.50 (2024)
7. उमेश यादव: 4.0-65 रन-Econ 16.25 (2013)
8. संदीप शर्मा: 4.0-65 रन-Econ 16.25 (2014)
9. सिद्धार्थ कौल: 4.0-64 रन-Econ 16.00 (2020)
10. जोश हेज़लवुड: 4.0-64 रन-Econ 16.00 (2022)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं