विज्ञापन

क्या सुरक्षा कारणों से वैभव सूर्यवंशी का भारत के लिए डेब्यू खतरे में है? क्रिकेट आयरलैंड ने तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi's Potential India Debut: क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की है कि बेलफ़ास्ट में होने वाले दो T20I मैच योजना के अनुसार ही होंगे और सुरक्षा का कोई ख़तरा नहीं है. बता दें कि सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाएगा.

क्या सुरक्षा कारणों से वैभव सूर्यवंशी का भारत के लिए डेब्यू खतरे में है? क्रिकेट आयरलैंड ने तोड़ी चुप्पी
IND vs IRE, T20I: अब वैभव के डेब्यू का इंतजार

Cricket Ireland on India series: श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में भारत ने 66 रन से जीत हासिल, भारत की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल किया औऱ 94 रन की पारी खेली, वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद अब सबकी नजर आययरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज पर जा टीकी है. इस सीरीज में वैभव का टी-20 में भारत की ओर से डेब्यू हो सकता है. लेकिन भारत के लिए डेब्यू करने से पहले आयरलैंड क्रिकेट की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है.

दरअसल, कुछ दिन पहले बेलफ़ास्ट में होने वाले दो T20I मैचों में सुरक्षा को लेकर अटकलें लगाई गई थी. लेकिन अब कुछ क्रिकेट आयरलैंड ने कंफर्म किया है कि वहां कोई खतरा नहीं है और टी-20 मैच योजना के अनुसार ही होंगे. 26 और 28 जून को होने वाले मैच बेलफ़ास्ट के स्टॉर्मोंट में खेले जाएंगे. दरअसल,  शहर में पिछले कुछ महीनों से चल रही अशांति के कारण सीरीज को रोक दिया गया था, लेकिन क्रिकेट आयरलैंड ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि विरोध-प्रदर्शन की कोई ऐसी योजना नहीं है जिससे दोनों टीमों की सुरक्षा पर असर पड़े.

क्रिकेट आयरलैंड की ओर से बयान में कहा गया है कि, "बेलफ़ास्ट में मौजूदा सुरक्षा हालात की पूरी समीक्षा के बाद, क्रिकेट आयरलैंड यह कन्फर्म कर सकता है कि स्टॉर्मोंट में 26 और 28 जून को होने वाले आयरलैंड बनाम भारत T20 इंटरनेशनल मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे. इस सीरीज से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम PSNI, वेन्यू मैनेजमेंट और सुरक्षा सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि दोनों मैचों के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए जरूरी इंतज़ाम किए गए हैं."

अब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हो सकता है वैभव का डेब्यू

क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की है कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे, ऐसे में, हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन और उसके बाद भारत A के लिए ट्राई-नेशन सीरीज  में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू भारत के लिए हो सकता है. 

आयरलैंड T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें- 29 गेंद पर 94 रन जड़ मचाई खलबली ! अगर वैभव सूर्यवंशी का सामना मैल्कम मार्शल और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाज से होता तो क्या होता?

ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ireland, India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com