Clive Lloyd on Vaibhav Sooryavanshi: विश्व क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को माना जाता है. मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर, माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स और क्लाइव लॉयड ऐसे गेंदबाज रहे हैं जो अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को डरावना अनुभव दिया करते थे. 70s-80s के दशक में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं हुआ करता था. इन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज खुलकर कभी भी बल्लेबाजी नहीं कर पाते थे. क्रिकेट के उस जमाने में गेंदबाजों की तुती बोलती थी, लेकिन अब वर्तमान क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी करते हैं.
मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर, माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स और क्लाइव लॉयड vs वैभव सूर्यवंशी
यहां तक कि आज के क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी दुनिया के खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजों की आसानी के धुनाई कर रहे हैं. ऐसे में अब एक बात सामने आती है कि यदि वेस्टइंडीज के ये खुंखार गेंदबाज आजके युग में होते तो 15 साल के वैभव इन गेंदबाजों के सामने किस तरह की बल्लेबाजी करते, इस सवाल का जवाब पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान क्लाइव लॉयड ने दिया है.
RevSportz के साथ इंटव्यू में क्लाइव लॉयड ने इस सवाल पर अपनी राय दी है और कहा है कि हम यदि इस जमाने में होते तो वैभव का असली टेस्ट होता, क्लाइव लॉयड ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, "उसके लिए एक बेहतरीन टेस्ट होता है. देखिए वह बहुत रोमांचक खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि हम उन्हें कई और सालों तक खेलते हुए देखेंगे. हमारे सामने उसका टेस्ट होता, उसके स्किल्स का टेस्ट होता. मुझे वह बहुत शानदार बैटर लगता है.बहुत अच्छा स्ट्राइकर है. हां, वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी रोमांचक होता और हमारे लिए भी एक शानदार टेस्ट होता".
क्लाइव लॉयड ने कहा कि "हमारी गेंदबाजी में अलग बात थी. हम बल्लेबाजों की कमियां वार करते थे. जो बतौर गेंदबाज हमारे लिए सकारात्मक पहलू थी. लेकिन हां वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करना बड़ा रोमांचक होता."

श्रीलंंका खिलाड़ी के साथ हुई धक्का-मुक्की पर क्या बोले क्लाइव लॉयड
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने कहा "देखिए इन सभी बातों को देखने के लिए रेफरी होते है. जब मैदान पर ऐसी घटना होती है तो फिर रेफरी को देखना होता है. अगर रेफरी को लगता है कि कुछ गलत हो रहा है कि यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह अंपायर से कहे कि यह गलत हुआ है, रेफरी के पास जिम्मेदारी है कि वह खिलाड़ियों से क्या अपेक्षा करते हैं. और जब रेफरी इस बात का पता लगा लेते हैं कि किसकी गलती है तो फिर उसे यकीनन सजा मिलनी चाहिए. मैदान पर ऐसी हरकत न हो, इसकी पूरी जिम्ममेदारी अंपायर और रेफरी की है".
क्लाइव लॉयड ने आगे कहा, "मैदान पर खिलाड़ियों का ऐसा बर्ताव करना गलत है और यह क्रिकेट नहीं है जिसे हम जानते हैं. देखिए क्रिकेट खेलने का अलग अपना नियम है, खिलाड़ियों को इस नियम का पालन करना होगा, रेफरी और अंपायर इस बात की जिम्मेदारी ले कि खिलाड़ी इन सभी नियमों का पालन मैदान पर कर रहें हैं या नहीं. तो मुझे लगता है कि ऐसे व्यवहार के बाद रेफरी को एक्शन में आना चाहिए और खिलाड़ियों व्यवहार की समीक्षा करनी चाहिए".
क्लाइव लॉयड ने ये भी कहा कि, वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी को रेफरी के सामने जाकर रिपोर्ट करनी चाहिए. उसके बाद रेफरी बातों को जानने के बाद अपना फैसला ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!
ये भी पढ़ें- श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं