विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे? BCCI वाइस-प्रेसिडेंट ने दिया सीधा जबाव

Rohit Sharma retiring rumours: रोहित शर्मा को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रिएक्ट किया है और उनके संन्यास लेने वाले बातों पर करार जवाब दिया है.

क्या रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे? BCCI वाइस-प्रेसिडेंट ने दिया सीधा जबाव
BCCI vice-president Rajeev Shukla on Rohit Sharma:

 BCCI vice-president on Rohit Sharma: इंग्लैंड के दौरे पर पहले दो वनडे में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे जिसके बाद ये बातें सामने आई कि हिट मैन लॉर्ड्स वनडे में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ऐसी अफवाहें सामने आई जिसमें ये कहा गया कि कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई ने रोहित को अपना फैसला सुना दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रही रणनीति का हिस्सा नहीं हैं. जिसके बाद रोहित के संन्यास की बातों को पंख लग गए थे. लेकिन तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक ठोका और साथ ही मैच के बाद इंटरव्यू मे ंउन सभी बातों को गलत औ निराधार बताया. 

इसके बाद अब शुक्रवार को आगरा में UP T20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का उद्घाटन करते हुए BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा को लेकर बात की और उनके वनडे क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर उठ रही बातों का सीधा जबाव दिया है. शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, "रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेलना जारी रखे हुए हैं. मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है.अभी उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं उठता."

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने  भारत के मौजूदा नेतृत्व का भी समर्थन किया. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की आलोचनाओं के बावजूद टॉप लेवल पर बदलाव की जरूरत वाली बातों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला सेलेक्टर करते हैं. भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए अभी किसी बदलाव की जरूरत नहीं है."

लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा का शानदार शतक भारत के लिए एकमात्र अच्छी बात रही,  टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. रोहित का वनडे में यह 34वां शतक था. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com