कुछ ही दिन बाद 19 दिसंबर को आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का विस्तृत कार्यक्रम बीसीसीआई ने साफ कर दिया है. कुल मिलाकर दुबई में होने वाली इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी. इनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय हैं, तो 119 विदेशी हैं, जबकि 12 खिलाड़ी एसोसिएट्स देशों से हैं. कुल कैप्ड खिलाड़ी (देश के लिए खेल चुके) 116 हैं, तो अनकैप्ड (देश के लिए नहीं खेले) खिलाड़ियों की संख्या 215 है. इसमें से दो खिलाड़ी एसोसिएट्स देशों से हैं. आपके जहन में कई सवाल चल रहे होंगे. चलिए हम आपके लिए तमाम सवालों के जवाब लेकर आए हैं. जान लीजिए:
जानें कि कैसे रिंकू करोड़ों रुपये पाने से चूक गए
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
प्र: आईपीएल 2024 नीलामी का आयोजन कहां होगा
उ: नीलामी का आयोजन इस बार दुबई में होगा
प्र: खिलाड़ियों की बोली कितने बजे शुरू होगी?
उ: भारतीय समयानुसार बोली 2:30 बजे शुरू होगी
प्र: कुल कितने खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी?
उ: इस बार कुल मिलाकर 333 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी. इसमें 214 भारतीय, 119 विदेशी खिलाड़ी (2 एसोसिएट्स देश के भी) शामिल हैं
प्र: कुल मिलाकर इस बार कितनी जगह खाली हैं?
उ: सभी 10 फ्रेंचाइजी उपलब्ध 77 जगह के लिए बोली लगाएंगी. मतलब 333 खिलाड़ियों में से विदेशी सहित 77 खिलाड़ी चुने जाएंगे. इसमें से 37 भारतीय चुने जाएंगे, तो विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 जगह खाली हैं.
प्र: खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइस क्या है?
उ: बोली के लिए सर्वाधिक रिजर्व या बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है. और कुल मिलाकर पूरे विश्व कप से 23 खिलाड़ियों ने खुद का दो करोड़ रुपये बेस प्राइस रखा है. इसके अलावा 13 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये निर्धारित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं