PAK vs ENG Babar Azam: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में बाबर आजम (Babar Azam) ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक ठोक दिया. बता दें कि बाबर साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके साथ-साथ पाकिस्तानी कप्तान अपने धरती पर 1000 रन टेस्ट रन पूरा करने में भी सफलता हासिल कर ली है. वहीं, साल 2022 में टेस्ट में यह बाबर का तीसरा शतक है. इसके अलावा साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आजम ने यह 7वां शतक ठोका है. इस मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो हैं जिन्होंने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं. वहीं, इमाम उल हक ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक तो इंग्लैंड के जो रूट भी 5 शतक साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाने में सफल रहे हैं.
Babar Azam brings up a magnificent hundred, his eighth in Tests #WTC23 | #PAKvENG | : https://t.co/PRCGXi3dZS pic.twitter.com/bTpS2iVt1d
— ICC (@ICC) December 3, 2022
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बात करें रावलपिंडी टेस्ट मैच की तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद पाकिस्तान ने ये खबर लिखे जाने तक चायकाल तक 3 विकेट पर 411 रन बना लिए हैं. जिसमें इमाम ने 121 और अब्दुल्ला शफीक114 रन बनाए थे. वहीं, चायकाल के समय तक बाबर 132 गेंद पर 106 रन और सऊद शकील 90 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद थे. माइकल वॉन ने ट्वीट कर बाबर की तारीफ की है
Class act @babarazam258 .. Nothing more sure of a 100 than one for him on this pitch .. across all formats the best in the world .. #PAKvsEng
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 3, 2022
पिच की आलोचना
Shocking pitch for Test cricket .. #PAKvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 2, 2022
दूसरी ओर रावलपिंडी टेस्ट मैच को लेकर काफी बवाल मचा है. दरअसल, पिंडी की पिच बल्लेबाजों को पूरा मदद कर रही है. जिसके कारण ही दोनों टीम इस पिच पर दनादन रन बनाने में सफल रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पिच की आलोचना की है और कहा है कि यह बकवास पिच है. पाकिस्तानी बोर्ड की खूब किरकिरी हो रही है.
ये भी पढ़े-
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं