Babar Azam, South Africa vs Pakistan, 2nd ODI: पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को केप टाउन में खेला गया. जहां पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला जमकर चला. मैच के दौरान उन्होंने कुछ खास उपलब्धियां प्राप्त की, जो कुछ इस प्रकार है-
'लिस्ट ए' क्रिकेट में बाबर आजम ने पूरे किए 9000 रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में बाबर आजम ने 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 'लिस्ट ए' क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खास आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने 186 पारियों का सहारा लिया है. खबर लिखे जाने तक 'लिस्ट ए' क्रिकेट में उनके नाम 9051 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं.
बाबर ने 2024 में पूरे किए 1000 इंटरनेशनल रन
यही नहीं पिछली पारी में 73 रन बनाते हुए जारी साल (2024) में बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने के आंकड़े को छुआ लिया है. खबर लिखे जाने तक 2024 में उनके बल्ले से 1055 रन निकले हैं.
बाबर ने 2020 के बाद वनडे में पूरे किए 2500 रन
इन दोनों उपलब्धियों के अलावा बाबर आजम ने एक और एक खास उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 2020 के बाद से वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 2500 रन के आंकड़े को प्राप्त कर लिया है.
खबर लिखे जाने तक उन्होंने पाकिस्तान के लिए वनडे में 122 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 119 पारियों में 56.77 की औसत से 5905 रन निकले हैं. वनडे में उनके नाम 19 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने बाबर आजम
बाबर आजम पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का नाम आता है. जिन्होंने 129 अर्धशतक जड़े हैं.
इंजमाम के बाद अब दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मोहम्मद यूसुफ और बाबर आजम काबिज हैं. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने क्रमशः 95-95 अर्धशतक जड़े हैं.
पाकिस्तान को मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो केप टाउन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 329 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 43.1 ओवरों में 248 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह ग्रीन टीम को दूसरे वनडे में 81 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली.
यह भी पढ़ें- "हो सकता है कि यह अपमान था और...", अश्विन के संन्यास को लेकर पिता का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं