िदग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का बीच दौरे से ही संन्यास लेकर घर लौटने का मामला कम से कम फैंस की जुबां पर चढ़ा हुआ है. वैसे पंडित भी सवाल कर रहे हैं कि जब दो टेस्ट बाकी बचे थे, तो यह ऑफ स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में रुक सकता था. बहरहाल,अलग-अलग बातें इस मामले को लेकर कही जा रही हैं. वैसे अश्विन के इस तरह से लौटने पर उनके माता-पिता भी बहुत ज्यादा हैरान हैं. अश्विन के वापस लौटने पर आंखों में आंसू लिए इस महान बॉलर के माता-पिता ने भी स्वीकार किया कि उनके बेटे का इस तरह से लौटना बहुत ही हैरान करने वाला था क्योंकि उन्हें भी इस बारे में रत्ती भर भी एहसास नहीं था. वास्तव में अश्विन के पिता ने यहां तक कह दिया कि अचानक से ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की वजह "अपमान" हो सकता है.
एक चैनल से बातचीत में अश्विन के पिता ने कहा, " वास्तव में, मुझे भी इस बारे में आखिरी मिनट में पता चला. मैं नहीं जानता कि अश्विन के जहन में क्या चल रहा था. उसने एकदम ऐलान कर दिया. मैंने भी उसके फैसले को खुशी के साथ स्वीकार किया." उन्होंने कहा, "मुझे संन्यास को लेकर बिल्कुल भी एहसास नहीं था, लेकिन जिस तरह से उसने संन्यास लिया तो इसका एक पहलू यह था कि मैं खुश था. दूसरा पहलू या था कि मैं खुश नहीं था क्योंकि उसे खेलना जारी रखना चाहिए था."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिता ने कहा, "खेल से अलग होने का फैसला उसका है. मैं उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता. लेकिन तरह से उसने संन्यास लिया, उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इस बारे में केवल अश्विन जानता है. हो सकता है कि यह अपमान हो". क्या परिवार भावुक पर पिता बोले, "इसमें कोई संदेह नहीं है क्योंकि वह पिछले 14-15 साल से मैदान पर था. अब अचानक से ही हालात बदल गए और इस फैसले ने हमें स्तब्ध कर दिया.हम एकदम हैरान रह गए.हम इसकी उम्मीद भी कर रहे थे कि क्यों अपमान लगातार जारी था. आखिर और कितने ज्यादा दिन वह इसे वहन कर सकता है? संभवत: उसने खुद ही संन्यास का फैसला कर लिया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं