Shoaib Akhtar on Babar Azam PAK vs SA: कामरान गुलाम और शाहीन अफरीदी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूलैंड्स में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है और सीरीज का आखिरी मैच रविवार को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. एशियाई टीम ने कप्तान मोहम्मद रिजवान (80), बाबर आजम (73) और कामरान गुलाम (63) के अर्धशतकों की बदौलत 329 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन शाहीन अफरीदी (4/47) और नसीम शाह (3/37) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की.
शोएब अख्तर ने बाबर आज़म को दी ये सलाह
बाबर आज़म के फॉर्म को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने कहा की शायद बाबर के लिए अच्छा होता की वो अफ्रीका के खिलाफ भी आराम करते और बड़े मुकाबले के लिए आते, आराम करके मेन्टल हेल्थ को अपने ध्यान में रखते. हर चीज़ मेन्टल हेल्थ से कण्ट्रोल होता है. आप फ्लॉप होते है फेल होते हैं कोई बात नहीं उठ कर टक्कर मारे. बाबर को कितना क्रिटिसाइज करना है बस कर दो, कुछ आपका अपना कसूर भी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये बात फैक्ट है ऐसी क्रिकेट ही ना खेलो की आप इस नतीजे पर पहुंचो. अब आप पहुँच गए तो निकलना भी आपको ही है कोई और तीसरा विकल्प नहीं है, मैं ये नहीं कह रहा की टीम से ड्राप हो जायेंगे. विकल्प ये है की आप एक बार और दुनिया को बताओ की आप बेस्ट क्यों थे.
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमे 2 मुकाबले ऐसे रहे जिनमे पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसके बाद वनडे सीरीज के आगाज़ के साथ ही पाकिस्तान टीम ने अपना गियर बदला और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज का दो मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. बाबर आज़म के फॉर्म की बात करें तो दो टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से मात्र 31 रन ही आये जो उनके कद के हिसाब से बहुत भी मामूली प्रदर्शन है. इसके बाद बाबर आज़म ने अब तक अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे में कुल 96 रन बनाये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं