विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2019

Aus vs Sl: कुछ ऐसे Australia ने आखिरी टी20 जीतकर श्रीलंका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

Also Read in
Aus vs Sl: कुछ ऐसे Australia ने  आखिरी टी20 जीतकर श्रीलंका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप
David Warner ने टेस्ट सीरीज की नाकामी को भुला दिया
  • ऑस्ट्रेलिया की 7 विकेट से जीत
  • डेविड वॉर्नर के नाबाद 57 रन
  • मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से पराजित किया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसे मेजबान टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को नाबाद 57 रनों की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने सीरीज में कुल 217 रन जड़े और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

यह भी पढ़ें:  Mayank और Shubman ने दौरे से पहले ही बांग्लादेशियों को दिखाया ट्रेलर, सेलेक्टरों को 'नया संदेश'

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (0) महज तीन रन के कुल योग पर आउट हो गए. मेहमान टीम का दूसरा विकेट 33 के स्कोर पर कुसल मेंडिस के रूप में गिरा जिन्होंने केवल 13 रनों का योगदान दिया. कुसल परेरा ने हालांकि, बेहतरीन बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा, अविष्का फर्नाडो ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि भनूका राजपक्षे 17 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशे स्टार्क, केन रिचर्डसन और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  'यह नीति' बांग्लादेश के खिलाफ भी जारी रहेगी, बैटिंग कोच Vikram Rathore ने कहा

लक्ष्य का पीछो करते हुए मेजबान टीम को कप्तान एरोन फिंच और वॉर्नर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. फिंच 25 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए और महज 13 रन ही बना सके. हालांकि, वॉर्नर एक छोर पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. एश्टन टर्नर 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

VIDEO: हाल ही में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान. 

ऑस्ट्रेलिया को अब पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. यह सीरीज तीन नवंबर से शुरू होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Sri Lanka, Cricket, David Andrew Warner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com