Asia Cup 2022 में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लंबे समय से चली आ रही उनकी आलोचनाओं पर विराम लगाते हुए शानदार परफॉरमेंस की. तीन साल के लंबे अंतराल के बाद विराट कोहली दो अंकों के स्कोर से तीन अंको को स्कोर में पहुंचे और एशिया कप 2022 में दो अर्धशतक व एक शानदार शतक लगाया. इससे पहले विराट कोहली के बल्ले से नवंबर 2019 में शतकीय पारी देखने को मिली थी. खराब फॉर्म के चलते भारत के इस महान बल्लेबाज़ को भारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था. लेकिन एशिया कप में ज़बरदस्त खेल दिखाकर विराट कोहली ने तमाम आलोचकों की ज़ुबान बंद कर दी है.
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली (Virat Anushka) ने इस शतक को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया था. शतक लगाने के बाद विराट मैदान पर अपनी अंगूठी को भी चुमते हुए नज़र आए थे. इसके बाद कोहली ने ये भी कहा था कि आज आप जिस स्थिति में और जिस परफॉर्मेंस के साथ मुझे खड़े हुए देख पा रहे हैं ये सिर्फ एक इंसान की वजह से से संभव हुआ है और वो हैं मेरी पत्नी अनुष्का, से शतक मैं उन्हें और मेरी बेटी वामिका को डेडिकेट करता हूं.
खास फोटो शेयर कर दिखाया प्यार
ऐसे में अब अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे विराट कोहली के साथ सड़क के किनारे कैफे के बाहर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया है.
विराट-अनुष्का की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते इस पर ढेरों लाइक्स और कॉमेंटस भी आ गए.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
भारतीय टीम अब हमें 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया और 28 सितंबर से द.अफ्रीका के खिलाफ एक्शन में नज़र आएगी.
'ए भाई ज़रा देख के चलो' पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ये हरकत बनी दिल्ली पुलिस का खास संदेश
भारतीय पत्रकार से भिड़ गए पाकिस्तान की हार से बौखलाए रमीज़ राजा, Video हो गया वायरल
'ग्यारह भाइयों की टीम के आगे वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स फेल',श्रीलंकाई क्रिकेटर का ट्वीट हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं