Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका (Sri Lanka Beat Pakistan By 23 runs in Asia Cup Final) के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) पाकिस्तान की हार से बौखलाए हुए नज़र आए और एक भारतीय पत्रकार से मैच के बाद भिड़ गए. इतना ही नहीं राजा ने पत्रकार का फोन तक छीन लिया. पत्रकार ने इस पूरे प्रकरण पर ट्वीट किया है और लोगों से पूछा है कि क्या मैं गलत था. क्या था पूरा मामला आगे हम आपको बता रहे हैं.
भारतीय पत्रकार से भिड़े रमीज़ राजा
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैंस से लेकर देश में हर कोई नाखुश है. इसी बीच पाकिस्तान की हार के बाद एक भारतीय पत्रकार ने रमीज़ राजा से सवाल किया तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने जो जवाब दिए वो वाकई दर्शा रहे हैं कि वे इस हार से कितना बौखलाए हुए थे. भारतीय पत्रकार और रमीज़ राजा के बीच किस तरह से सवाल-जवाब हुए, आप यहां पर जान सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
भातयीय पत्रकार- पाकिस्तानी टीम की इस हार से पाकिस्तानी आवाम काफी नाखुश है तो उनके लिए कोई संदेश देने चाहेंगे आप?
रमीज़ राजा- देखिए आप इंडिया से होंगे, आपके तो बहुत खुश होंगे.
भातयीय पत्रकार- हम खुश नहीं हैं.
रमीज़ राजा- कौन-सी आवाम?
भातयीय पत्रकार- मैंने देखा है पाकिस्तान के लोगों को रोते हुए जाते, क्या मैं गलत बोल रहा हूं रमीज़ भाई?
रमीज़ राजा- आप आवाम को जर्नलाइज़ कर रहे हैं.
इसके बाद रमीज़ राजा यहीं पर नहीं रुके उन्होंने पत्रकार का फोन छीनने की भी कोशिश की. और ये ड्रामा भी यहीं पर नहीं रुका बल्कि इसके बाद जब एक फैन ने अपना हाथ रमीज़ राजा के कंधे के ऊपर रख दिया और उनके काफी करीब आ गए तो इस पर वे फैन को चेतावनी देते हुए नज़र आए कि प्लीज़ ये हाथ हटाइए और आप कैमरा से थोड़ा साइड हो जाएं. घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
क्या मेरा सवाल ग़लत था - क्या पाकिस्तान के फ़ैन नाखुश नहीं है - ये बहुत ग़लत था एक बोर्ड के चेयरमैन के रूप में - आपको मेरा फ़ोन नहीं छीनना चाहिये था - that's not right Mr Chairman Taking my phone was not right @TheRealPCB @iramizraja #PAKvSL #SLvsPAK pic.twitter.com/tzio5cJvbG
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) September 11, 2022
एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार इस टाइटल पर कब्ज़ा किया है.
'ग्यारह भाइयों की टीम के आगे वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स फेल',श्रीलंकाई क्रिकेटर का ट्वीट हुआ वायरल
क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह ? जानें भारत की संभावित टीम
T20 वर्ल्ड कप से पहले तक का यह है भारत का पूरा शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं