Asia Cup 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप के टाइटल पर कब्ज़ा कर लिया. भारत और पाकिस्तान जैसी स्टार प्लेयर्स से भरी टीमों को पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट की शुरुआत हार से करने के बाद इस टीम ने मुड़कर पीछे नहीं देखा और ट्रॉफी जीतकर ही दम लिया. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला गया एशिया कप का मैच बाकी सभी टीमों के लिए एक उदाहरण है कि कैसे श्रीलंकाई टीम विजेता बनी. इसी पर अब टीम के स्पिन गेंदबाज़ महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) ने जीत के बाद एक ऐसा ट्वीट किया है जो वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स से भरी टीमों की बोलती बंद करवाने के लिए काफी है.
महीश तीक्ष्णा के ट्वीट ने जीता दिल
महीश तीक्ष्णा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "जब आपके पास 11 भाई हों तो आपको वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स की कोई ज़रूरत नहीं है." महीश तीक्ष्णा के इस ट्वीट ने सभी का दिल जीत लिया है. श्रीलंका को छठी बार एशिया कप का चैंपियन बनाने में इस खिलाड़ी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. श्रीलंका में जिस तरह के हालात थे और टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका अपने देश में नहीं कर पाया. इन हालातों के बीच श्रीलंका की युवा टीम का प्रदर्शन बड़ी-बड़ी टीमों की आंखें खोलने वाला है कि हालात चाहे कैसे भी हों अगर आप जीत का जज़्बा रखते हैं तो कोई भी परिस्थिति आपको जीतने से रोक नहीं सकती.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
No need to have world class players, when you have 11 brothers ❤️ pic.twitter.com/H0rYESlF6i
— Maheesh Theekshana (@maheesht61) September 2, 2022
फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में भानुका राजपक्षे की 71 रन की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा. लेकिन टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना पाई और इस मुकाबले में उसे 23 रन से हार झेलनी पड़ी. वानिंदु हसरंगा को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' और भानुका राजपक्षे को उनकी महत्वपूर्ण पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया.
T20 वर्ल्ड कप से पहले तक का यह है भारत का पूरा शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला
'तोते उड़ जाते सब टीमों के..', श्रीलंका के एशिया चैंपियन बनने पर सहवाग के रिएक्शन ने मचाई खलबली
श्रीलंका के चैंपियन बनने पर गौतम गंभीर ने लहराया श्रीलंकाई झंडा, बोले- 'सुपरस्टार टीम..'- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं