Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर श्रीलंका की टीम छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी. पकिस्तान की हार में उसकी खराब फिल्डिंग भी ज़िम्मेदार रही. इसी बीच दो पाकिस्तानी फिल्डर्स के फाइनल मुकाबले में कैच ड्राप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा हिट लगाया जिस पर दो पाकिस्तानी फिल्डर बॉल पकड़ने की कोशिश में टकरा गए और कैच ड्रॉप हो गया व गेंद छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई.
ए भाई ज़रा देख के चलो
वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में तालमेल की कमी के चलते ये कैच ड्रॉप हुआ. इसी वीडियो को अब दिल्ली पुलिस ने अपना खास संदेश बना लिया है और ट्वीट किया है कि कैसे रोड पर चलते समय हमें अलर्ट रहना चाहिए वरना इस कैच की तरह नुकसान हो सकता है.दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट को हाईलाइट करते हुए ‘ए भाई ज़रा देख के चलो' कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है. वीडियो के बैकग्राउंड में 1970 में आई राजकपूर की फ़िल्म ‘मेरे नाम जोकर' का गाना भी बज रहा है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की. श्रीलंका के दिए 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 147 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह से श्रींलंका ने एशिया कप का टाइटल एक बार फिर अपने नाम कर लिया. वीडियो उस वक्त का है जब श्रीलंकाई बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर बड़ा हिट लगाया और पाकिस्तानी फिल्डर शादाब खान व आसिफ अली आपस में टकरा गए जिसके चलते बॉल दोनों के हाथों से छिटक कर बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए चली गई.
भारतीय पत्रकार से भिड़ गए पाकिस्तान की हार से बौखलाए रमीज़ राजा, Video हो गया वायरल
'ग्यारह भाइयों की टीम के आगे वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स फेल',श्रीलंकाई क्रिकेटर का ट्वीट हुआ वायरल
'मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं', एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद बोला पाकिस्तानी स्पिनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं